यूट्यूब से सीखा तंत्र-मंत्र, अमीर बनने के लिए ली दोस्त की जान, गाजियाबाद पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ क्षेत्र में एक सिर कटी लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर उसकी खोपड़ी का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र की काले जादू की प्रथाओं में किया। उनका मानना था कि तंत्रिकों के निर्देशों पर यह प्रक्रिया उन्हें 50 से 60 करोड़ रुपये दिलाएगी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली में ई-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहे थे। दो आरोपियों ने अपने दोस्त से कहा था कि उन्होंने यूट्यूब पर काले जादू की विधियाँ सीखी हैं और अगर वे इंसानी खोपड़ी के साथ तंत्र-मंत्र करेंगे, तो उन्हें बड़ा धन मिलेगा। गिरफ्तार आरोपियों में विकास (28), नरेंद्र, पवन कुमार और पंकज शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और मृतक की खोपड़ी बरामद की है।

india news

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि 24 जून को टीला मोड़ के पास एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों, विकास उर्फ मोटा और धनंजय, को गिरफ्तार किया था और हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा ऑटो बरामद किए थे, लेकिन मृतक की खोपड़ी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने विकास उर्फ परमात्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

यूट्यूब से सीखा तंत्र मंत्र

पूछताछ में आरोपी विकास उर्फ परमात्मा ने बताया कि वह ई-रिक्शा चला रहा था और उसकी मुलाकात नरेंद्र से हुई थी, जो दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लिफ्ट ऑपरेटर था। आरोपियों ने यूट्यूब से काला जादू और तंत्र मंत्र की जानकारी ली थी। नरेंद्र ने आरोपियों को बताया कि अगर वे एक मानव खोपड़ी लाकर तंत्र विद्या करेंगे, तो उन्हें 60 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके बाद विकास ने धनंजय और प्रजापति को मानव खोपड़ी लाने का आदेश दिया। उन्होंने दिल्ली के हमदर्द चौराहा से मोतिहारी (बिहार) के रहने वाले राजू कुमार को चुना, जो उनके परिचित था। 21 जून को उन्होंने राजू को नशा कराकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के बाद, वे राजू की खोपड़ी लेकर वापस लौटे और उसे तंत्रिक पवन और पंकज को दे दिया।

यह भी पढ़ें 'मोदी विरोधी एजेंडा के आरोप निराशाजनक और बेबुनियाद',भाजपा के दावे को अमेरिका ने किया खारिज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+