नशे में धुत ससुर ने बहू पर डाली गंदी नजर तो बेटे ने मारी गोली
नई दिल्ली। फर्रुखाबाद में शनिवार की देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। यहां के शमसाबाद एरिया में थमरई गांव में नशे में धुत ससुर ने अपनी बहू से छेड़खानी की तो बेटे ने गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बेटा(अमित)अपने पिता(रतिराम) की हरकतों की वजह से आजिज आ चुका था। शनिवार रात जब रतिराम ने फिर बहूू को छेड़ा तो बेटे अमित ने उनपर तमंंचे से गोली चला दी। घायल पिता को सरकारी अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शमसाबाद के एसएचओ ललितेश त्रिपाठी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि शनिवार देर रात रतिराम ने अपनी बहू के साथ अश्लील हरकत की तो वह चीख उठी।
चीख सुनकर रतिराम का बेटा मौके पर पहुंचा और उसने पिता को मना किया लेकिन पिता मारपीट पर उतारू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बेटे ने तमंचे से पिता पर गोली चला दी। अमित के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को पिता के खिलाफ तहरीर दी।












Click it and Unblock the Notifications