UP Global Investor Summit में बोले CM योगी- देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाएगा 'नए भारत का नया यूपी'

इन सभी के सकारात्मक सहयोग से प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य सफल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस निवेश महाकुंभ से प्रदेश के सभी 75 जनपद जुड़े हुए हैं।

योगी आदित्यनाथ

UP Global Investor Summit: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 का शानदार आगाज हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' देश के ग्रोथ इंजन की बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'रिफॉर्म, परफॉर्म ट्रांसफार्म' के मंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश ने जो प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि आज इस निवेश के महाकुंभ के माध्यम से उत्तर प्रदेश को 32 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निवेश प्रदेश में 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला होगा।

तीन दिनों तक चलेगी ग्लोबल इनवेस्टर समिट

तीन दिनों तक चलेगी ग्लोबल इनवेस्टर समिट

तीन दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, राज्यपाल, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, विश्व स्तर के नीति निर्धारकों, कॉर्पोरेट जगत के शीर्ष नेतृत्व, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों, एकेडेमिया, विचार मंच एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति के उत्साहजनक माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने सभी को उत्तर प्रदेश के विकास में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। खास मौके पर मुख्यमंत्री ने बीते 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश में व्यापक बदलाव की यात्रा को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

यूपी की नीतियों से निवेशक आ रहे यूपी

यूपी की नीतियों से निवेशक आ रहे यूपी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 25 सेक्टोरल नीतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने अपनी परिवेश को औद्योगिक विकास के अनुकूल बनाया है। निवेशकों की सुविधा के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने एवं उनके कार्यान्वयन की निगरानी के लिए "निवेश सारथी" ऑनलाइन प्रणाली है, साथ ही एक ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट और और "कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल (निवेश सारथी)" भी उपयोगी सिद्ध हो रहा है। ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल 'निवेश मित्र पर 33 विभागों की 406 सेवाएं उपलब्ध हैं। निवेशकों की सहायता के लिए उद्यमी मित्र की तैनाती की जा रही है।

निवेश के महाकुंभ से जुड़े सभी 75 जिले

निवेश के महाकुंभ से जुड़े सभी 75 जिले

समिट आयोजन से जुड़ी तैयारियों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से पूर्व उत्तर प्रदेश के मंत्रीगणों के समूह द्वारा 16 देशों के 21 शहरों में रोड शो आयोजित किए गए, साथ ही देश के 09 बड़े नगरों में भी रोड शो हुए। इसमें हमें विदेशों में तैनात भारतीय मिशनों, राजदूत गणों, उच्चायुक्तों, व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों का सहयोग मिला। इन सभी के सकारात्मक सहयोग से प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश की $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य सफल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस निवेश महाकुंभ से प्रदेश के सभी 75 जनपद जुड़े हुए हैं। हर जिले में निवेश के कार्यक्रम हो रहे हैं।

औद्योगिक विकास के लिए यूपी बेहतर

औद्योगिक विकास के लिए यूपी बेहतर

प्रदेश की औद्योगिक नीति व सेक्टरोल पॉलिसी से परिचय कराते हुए उन्होंने कहा कि भारत के फ़ूड बास्केट के रूप में जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई वस्तुओं के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने आईटी/आईटीईएस, डेटा सेंटर, ईएसडीएम, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, टेक्सटाइल, एमएसएमई, आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए लगभग 25 नीतियों को तैयार करके नीति संचालित शासन के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

नए भारत को मजबूत बनाने का काम करेगा यूपी

नए भारत को मजबूत बनाने का काम करेगा यूपी

वैश्विक औद्योगिक जगत का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में विद्यमान अपार अवसरों का लाभ उठाने तथा नए भारत को समृद्ध एवं शक्तिशाली बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश की प्रगति यात्रा में सहयात्री बनने के लिए सभी को आमंत्रित किया और निवेश करने वाले औद्योगिक समूहों, उद्यमियों के सरकार की नीतियों के अनुरूप उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने कहा कि बीमारू होने का दंश झेलने वाले बुंदेलखंड और पूर्वांचल जैसे क्षेत्रों में इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिये व्यापक निवेश आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 9 लाख करोड़ से अधिक का निवेश पूर्वांचल में और 4 लाख 28 हजार करोड़ का निवेश बुंदेलखंड में होने जा रहा है। यह औद्योगिक निवेश इन क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाओं को आकार देने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+