इको-फ्रेंडली तरीके से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देगी Yogi सरकार, जानिए डेनमार्क कैसे करेगा मदद
हाल ही में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने यूपी के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा से मुलाकात कर पराली को बायो स्ट्रॉ ब्रिकेट से एथेनॉल या मेथनॉल में बदलने से संबंधित तकनीक की उपयोगिता पर गहन चर्चा की थी।

promote ethanol production in an eco-friendly in up:उत्तर प्रदेश सरकार ने अब यूपी में इको-फ्रेंडली तरीके से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की माने तो इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार डेनमार्क के साथ बातचीत कर रही है, जिससे इथेनॉल बनाने के लिए नई तकनीक अपनाने में राज्य को सहायता मिलने की उम्मीद है।
नई तकनीक से इथेनॉल बनाने पर सरकार करेगी फोकस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। नई तकनीकों के जरिए आम आदमी का जीवन आसान बनाने के लिए सरकार देशी-विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। इस दिशा में हाल ही में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान ने मुख्य सचिव डीएस मिश्रा से मुलाकात कर पराली को बायो स्ट्रॉ ब्रिकेट से एथेनॉल या मेथनॉल में बदलने से संबंधित तकनीक की उपयोगिता पर गहन चर्चा की।
डेनमार्क से मदद लेगी यूपी सरकार
द सवेन ने कहा था कि गेहूं और धान की पराली से बायो-मेथनॉल और ई-मेथनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य सरकार इसी तरह की तकनीक को अपनाने की इच्छुक है और संभावना है कि डेनमार्क में पहला प्लांट लगाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार डेनमार्क के साथ साझेदारी कर इस दिशा में कदम उठा सकती है। इस प्रक्रिया द्वारा उत्पादित कार्बन डाइऑक्साइड में हाइड्रोजन गैस के माध्यम से ई-मेथनॉल का उत्पादन होता है। डेनमार्क इस पेटेंट तकनीक पर आधारित पहली परियोजना स्थापित कर रहा है। वर्ष 2025 में उत्पादन शुरू करने का प्रस्ताव है।
गोरखपुर में भी स्थापित हो रहा इथेनॉल संयंत्र
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) गोरखपुर में 50 एकड़ जमीन पर 2G इथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रहा है। करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। संयंत्र कच्चे माल के रूप में सेल्यूलोज का उपयोग करेगा, जिसमें गन्ने के उपोत्पाद, कृषि अवशेष, वनस्पति तेल और चीनी शामिल हैं। गीले कचरे से बायो सीएनजी बनाने का प्रस्ताव भी प्रदेश के प्रमुख शहरों में नगरीय निकायों द्वारा विचाराधीन है।












Click it and Unblock the Notifications