योगी सरकार ने 11 IPS अधिकारियों को किया ट्रांसफर, काफी समय से डीजीपी मुख्यालय से थे अटैच
योगी सरकार ने 11 IPS अधिकारियों को किया ट्रांसफर, काफी समय से डीजीपी मुख्यालय से थे अटैच
लखनऊ, 08 सितंबर: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार रात प्रदेश के 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जिन अधिकारियों को तबादला किया गया है वो काफी लंबे समय से डीजीपी मुख्यालय में प्रतीक्षारत या फिर अटैच थे। इसी कड़ी में प्रतीक्षारत चल रहे शफीक अहमद को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ में एसपी (प्रशिक्षण) बनाया गया है। तो वहीं, प्रतीक्षारत राजेश कुमार श्रीवास्तव को सुरक्षा मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध अनीस अहमद अंसारी को पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) लखनऊ बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध राज कमल यादव को सीतापुर पीटीसी में पुलिस अधीक्षक के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है। तो वहीं, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से सम्बद्ध सुभाष चन्द्र शाक्य को पुलिस अधीक्षक विशेष अनुसंधान दल में तैनाती दी गई है। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सम्बद्ध अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक (तकनीकी सेवाएं) बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय में तैनात शैलेश कुमार यादव को मुख्यालय में ही मानवाधिकार का एसपी बनाया गया है। राधेश्याम को मुख्यालय में ही पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पुलिस मुख्यालय से सुरेंद्र बहादुर को मुख्यालय में ही लोक शिकायत प्रकोष्ठ के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय से मोहम्मद नेजाम हसन को नियम एवं ग्रंथ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। तो वहीं, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक सम्बद्ध पूजा यादव को पुलिस अधीक्षक (रेलवे) बना गया है।












Click it and Unblock the Notifications