योगी सरकार ने 43 मदरसों के 298 शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोका
कई मदरसे ऐसे हैं जो निजी भवन में खुले हैं, इसलिए उन मदरसों के शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है।
Recommended Video

इलाहाबाद। यूपी में योगी सरकार ने 43 मदरसों के 298 शिक्षकों समेत कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। पूरी प्रक्रिया हो जाने के बाद मानक ना पूरा करने वाले 43 मदरसों पर कार्रवाई की गई है। इस बाबत विधानसभा में भी अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने भी बयान दिया था कि यूपी के 43 मदरसों के 298 शिक्षकों कर्मचारी का वेतन रोका गया है। ये वो मदरसे हैं जो मानक नहीं पूरा करते हैं।

क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश में 560 मदरसों का फीडबैक सरकार को मिला है, 560 मदरसों में पाया गया कि कुल 8,764 शिक्षक और कर्मी कार्यरत हैं, लेकिन इनमें से 43 मदरसों के 298 शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। जबकि 8,466 शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया गया है।
मानक नहीं हैं पूरे
दरअसल जिन मदरसों के शिक्षकों का वेतन रोका गया है, वो यूपी गवर्नमेंट द्वारा जारी गाइडलाइंस के मानक को पूरा नहीं करते हैं। कई मदरसे ऐसे हैं जो निजी भवन में खुले हैं, इसलिए उन मदरसों के शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। हालांकि अब इसमें सवाल जरूर उठेगा कि शिक्षकों का मदरसों के निजी भवन और सार्वजनिक भवन से क्या लेना देना है, क्योंकि शिक्षक सिर्फ शैक्षणिक कार्य करने आते हैं। ऐसे में उनका वेतन रोका जाना ठीक नहीं होगा। हालांकि अब योगी सरकार जिन शिक्षकों का वेतन रोक चुकी है, उनको लेकर भी जांच और समीक्षा कर रही है। अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट के बाद ही अब आगे की कार्रवाई हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications