OPINION: पर्यवारण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार, यूपी में बड़े बदलाव की तैयारी

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इसे बेहतर करने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। सरकार की ओर से सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। एक तरफ जहां योगी सरकार किसानों को सोलर पैनल संचालित नलकूप लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है तो दूसरी तरफ सरकार ने ईवी वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी की अवधि को बढ़ा दिया है।

योगी सरकार ने विद्युत नीति को 16 जुलाई 2027 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। गौर करने वाली बात है कि इस योजना के तहत लोगों को दो पहिया ईवी पर 5000 रुपए तक की सब्सिडी मिलती है जबकि चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपए तक की सब्सिडी मिलती है।

cm yogi

योगी सरकार ने दो पहिया ईवी गाड़ियों को सब्सिडी देने के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं जबकि चार पहिया वाहनों के लिए 250 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि वह 2 लाख दो पहिया ईवी वाहनों पर यह सब्सिडी मुहैया कराएगी। यही नहीं इसके साथ ही योगी सरकार वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश में 100 फीसदी सरकारी ईवी वाहनों के इस्तेमाल का लक्ष्य रखा है।

Recommended Video

    OPINION: पर्यवारण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार, यूपी में बड़े बदलाव की तैयारी

    इसके साथ ही योगी सरकार सौर ऊर्जा पर खास ध्यान दे रही है। प्रदेश सरकार यूपी का सबसे लंबा सोलर पार्क बनाने जा रही है। यह पार्क 1700 हेक्टेयर में बनेगा। बुंदेलखंड में बनने जा रहे इस सोलर पार्क 450 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों किनारों पर 25 हजार पौधों को लगाया जाएगा।

    योगी सरकार हर घर सोल योजना को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है। पर्यावरण बचाने की दिशा में सरकार का यह कदम काफी अहम है। वाराणसी में इस योजना को युद्ध स्तर से आगे बढ़ाया जा रहा है। वाराणसी में हर घर सोलर योजना का लक्ष्य रखा गया है और यहां 28 हजार से अधिक लोगों ने सोलर रूफटॉप ऑन ग्रिड सिस्टम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 1045 लोगों के घर में सोलर पैनल लग गए हैं और उनके घर में सौर ऊर्जा से बिजली जलने लगी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+