उत्तर प्रदेश दिवस की सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, बोले- आइए आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण हेतु संकल्पित हों

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को बधाई देते हुए कहा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को 'उत्तर प्रदेश दिवस' की हार्दिक बधाई! आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश में सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

up day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा 'उत्तर प्रदेश दिवस' पर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है। हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूँ।

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के बहनों-भाइयों को प्रदेश के 'स्थापना दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की भूमि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से प्रदेश सहित समूचे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुँमुखी विकास और प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+