योगी आदित्यनाथ की वेबसाइट की मांग देश को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए

योगी आदित्यनाथ की वेबसाइट पर हर रोज होते हैं दो ओपीनियन पोल, देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की वेबसाइट पर मांग

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी वेबसाइट www.yogiadityanath.com पर तमाम तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से अखबारों की वह क्लिपिंग हैं जिसमें योगी आदित्यनाथ के फैसलों को दर्शाया गया है। इस वेबसाइट की टैग लाइन है हिंदू राष्ट्र को सचेतना है, इस पर प्रहार महाप्रलय को आमंत्रण है। जानकारी के अनुसार इस वेबसाइट पर जो भी तस्वीरें अपलोड की जा रही हैं वह योगी आदित्यनाथ की सहमति मिलने के बाद की जा रही है, इस वेबसाइट पर संतोष यादव तमाम तस्वीरों को अपलोड करते हैं और इसे अपडेट करते हैं।

हर महीने किया जाता है दो ओपीनियन पोल

हर महीने किया जाता है दो ओपीनियन पोल

संतोष यादव के पास कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा है, उनपर वेबसाइट पर नए ओपीनियन पोल करने का भी जिम्मा है, इस हफ्ते जो ताजा ओपीनियन पोल इस वेबसाइट पर किया जा रहा है उसमें पूछा गया है कि क्या गोहत्या रोकने के लिए कठिन कानून बनाना चाहिए। संतोष यादव का कहना है कि इस ओपीनियन पोल में 98 फीसदी लोगों ने इसके समर्थन में वोट किया है, जल्द ही वह इस पोल के नतीजों को योगी आदित्यनाथ के पास ले जाएंगे ।

कई जगहों से आ रहे हैं काम करने के आवेदन

कई जगहों से आ रहे हैं काम करने के आवेदन

संतोष बताते हैं कि महाराज इस बारे में अंतिम फैसला लेते हैं, हम हर 15 दिन में एक नया ओपीनियन पोल करते हैं, पिछले दो दिनों में मुझे गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से 600 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए हैं जो योगी आदित्यनाथ के लिए काम करना चाहते हैं। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो तकरीबन 3000 लोगों ने योगीजी के साथ काम करने के लिए आवेदन किया है लेकिन पिछले दो दिनों में यह संख्या एकदम से 600 के पार चली गई है।

महाराज जी के निर्देश का इंतजार

महाराज जी के निर्देश का इंतजार

वेबसाइट चलाने वाले कर्मचरी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब योगी आदित्यनाथ इस बाबत अपना निर्देश देंगे कि हर रोज मिलने वाले मैसेज का क्या करना है। वेबसाइट के एक कर्मचारी का कहना है कि विचार तो बहुत सारे आ रहे हैं, पर अभी हम अपलोड नहीं कर रहे हैं। महाराज जी के इस बारे में फैसला लेंगे इसके बाद ही इस पर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना होगा

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना होगा

इस वेबसाइट पर एक ब्लॉग भी साझा किया गया है जिसका शीर्षक है लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं, जिसमें कहा गया है कि नेपाल की ही तरह भारत को सुरक्षित करने के लिए इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करना होगा। इस ब्लॉग में लिखा गया है कि माओवादी ताकतों की आड़ में सक्रिय हो रही है इस्लामी एवं इसाई अलगाववादी ताकतों को नेस्तोनाबूत करने के लिए भारत जैसे सहयोगदार पड़ोसी का सहयोग हस्तक्षेप आवश्यक है। इसमें यह भी लिखा गया है कि कैसे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रदेश को भ्रष्टाचार, अराजकता, दंगे से छुटकारा दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+