OPINION: उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में होने जा रहे हैं बड़े बदलाव, योगी सरकार ने तस्वीर बदलने का उठाया बीड़ा
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम कर रही है। फिर यह सड़कों का निर्माण हो, ओवरब्रिज का निर्माण हो या फिर गरीबों को घर मुहैया कराने की योजना।
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश को नया रूप देने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव है ऐसे में प्रदेश की सरकार किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है और ताबड़तोड़ योजनाओं की शुरुआत की जा रही है।

शामली में नए अंडरपास का तोहफा
बात करते हैं शामली जिले की, यहां बैंसवाल बाईपास अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अहम बात यह है कि इस अंडरपास को रिकॉर्ड 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बाईपास के बन जाने से यहां के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी।
कानपुर में जरीब चौकी पर बनेगा पुल
वहीं कानपुर में लंबे समय से जरीब चौकी क्रॉसिंग पर जाम का सामना करने वाले लोगों को भी जल्द ही राहत मिलने जा रही है। इस क्रॉसिंग पर बनने वाले पुल के डिजाइन को तैयार कर लिया गया है। इस पुल को बनाने की कुल लागत 175 करोड़ रुपए आएगी।
मेरठ में 1.85 लाख लोगों को मिलेगा आशियान
वहीं मेरठ जनपद की बात करें तो यहां नई टाउनशिप की शुरुआत होने जा रही है। यहां प्रस्तावित नई टाउनशिप में 1.85 लाख लोगों को उनका अपना घर मिलेगा। यह टाउनशिप विश्वस्तरीय होगी और इसे मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी तैयार करेगा। पहले फेज में 142 हेक्टेयर और दूसरे फेज में 158 हेक्टेयर में इस योजना को विकसित किया जाएगा।
बलिया में डबल लाइन का इंतजार खत्म
यही नहीं बलिया की बात करें तो यहां लंबे समय से बकुल्हा-मांझी डबल लाइन का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो रहा है। यहां अगले साल फरवरी माह तक बकुल्हा-मांझी डबल लाइन को तैयार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी माह तक गंगा पर रेल पुल को भी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
वाराणसी में होंगे इंटरनेशनल मैच
वहीं वाराणसी में एयरपोर्ट से स्टेडियम के बीच स्पोर्ट्स सिटी को बनाने की योजना है। यह स्पोर्ट्स सिटी हरहुआ और बाबतपुर के बीच विकसित की जाएगी। यहां होटल, मनोरंजन पार्क से लेकर शॉपिंग मॉल, फिटनेस सेंटर तक बनाए जाएंगे। इसको मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यहां बनने वाले स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी हो सकेंगे।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्या हैं सुविधाएं? -
IT Raid: 3 करोड़ कैश-20 करोड़ का सोना! UP में Bindals Group के ठिकानों पर छापेमारी में और क्या-क्या मिला? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications