VIDEO: योगी आदित्यनाथ ने मेयर को डांटा, खुद लगाई झाड़ू
लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने वहां पर गंदगी देखते ही सबसे पहले मेयर को फटकार लगाई और उन्हें साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ आए दिन एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में अब योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी काफी सख्त नजर आए। ये भी पढ़ें- सरकार ने बैंकों को लेकर किया ये बड़ा फैसला, आपको पता चला?

15 दिन में मिलना चाहिए परिणाम
लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने वहां पर गंदगी देखते ही सबसे पहले मेयर को फटकार लगाई और उन्हें साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सब जल्द से जल्द साफ करवाएं। उन्होंने सभी पार्षदों को सफाई अभियान चलाने के निर्देश देने को भी कहा। योगी ने मेयर से कहा कि 15 दिन के अंदर इसका परिणाम आना चाहिए। ये भी पढ़ें- अब बिना टिकट ही चढ़ जाइए ट्रेन में, नहीं लगेगा कोई जुर्माना, जानिए कैसे

खुद भी लगाई झाड़ू
योगी आदित्यनाथ सफाई न होने पर इतने सख्त हो गए कि उन्होंने न सिर्फ मेयर को फटकार लगाई, बल्कि खुद ही झाड़ू उठाकर झाड़ू लगाना भी शुरू कर दिया। उन्हें देखते ही मेयर ने भी झाड़ू उठाई और झाड़ू लगाने लगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ द्वारा झाड़ू लगाने की तस्वीर को लेकर खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है। ये भी पढ़ें- निर्भया ने इस पुलिस अफसर से कहा था, 'जिन्होंने मेरे साथ ऐसा किया है, उन्हें मत छोड़ना'

साफ शहरों की लिस्ट में लखनऊ नहीं
#WATCH Lucknow not being in list of cleanest cities,matter of concern: UP CM; directs Lucknow Dy Mayor S Awasthi to take action in 15 days pic.twitter.com/jzlCLajG5m
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2017
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications