UP: 'देश की बेटियों पर गर्व', टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने पर CM योगी ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
Uttar Pradesh News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को मुंबई में अपने एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि देश की बेटियों पर हमें गर्व है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में विजय प्राप्त कर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई। सीएम योगी ने कहा कि ऐसे ही इतिहास रचते रहें और विजय यात्रा अविराम चलती रहे। यही कामना है। जय हिंद।

स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स सनसनीखेज जीत दिलाने में सफल रहीं
उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को धूल चटा दी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया का घमंड भी तोड़ दिया है। ऐसे ही देश का नाम रोशन करते रहें। बता दें कि स्नेह राणा ने चौथे दिन की शुरुआत में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 261 रन पर आउट कर दिया और सिर्फ 75 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स अपनी टीम को सनसनीखेज जीत दिलाने में सफल रहीं।
'टूटा है ऑस्ट्रेलिया का घमंड'
भारतीय महिला टीम की शानदार के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी इस बड़ी उपलब्धि के बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को खास अंदाज में बधाई दी है। आरआर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जीत की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया- 'टूटा है ऑस्ट्रेलिया का घमंड।'
यह भी पढ़ें- 'अटल जी के मूल्यों, आदर्शों में से एक राम मंदिर निर्माण भी...', CM योगी ने पूर्व पीएम वाजपेयी को किया याद












Click it and Unblock the Notifications