पीली साड़ी वाली Reena Dwivedi का बदल गया लुक, अब काला चश्मा..ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ट्राउजर में आईं नजर
लखनऊ, 22 फरवरी: 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी वाली पोलिंग अधिकारी रातों-रात सोशल मीडिया की सेंसेशन बनने के साथ-साथ मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं। नाम था रीना द्विवेदी। रीना द्विवेदी एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। दरअसल, लखनऊ प्रशासन ने रीना द्विवेदी की ड्यूटी विधानसभा चुनाव 2022 में लगा दी और वो पोलिंग पार्टी के साथ 22 फरवरी को मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गई। इस दौरान रीना द्विवेदी का लुक काफी बदला-बदला नजर आया।

रीना द्विवेदी की मोहनलालगंज में लगी है ड्यूटी
दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी की चर्चा भी शुरू हो गई थी। लोग ये जानने के लिए आतुर नजर आए कि इस बार पीली साड़ी वाली अधिकारी रीना द्विवेदी की ड्यूटी किस पोलिंग बूथ पर लगाई जाएगी?। तो बता दें, रीना द्विदेदी की ड्यूटी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के लिए लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में लगी है।
Recommended Video

रीना द्विवेदी का सामने आया न्यू लुक
पोलिंग पार्टी के साथ रवाना होने से पहले रीना द्विवेदी की तस्वीरे सामने आईं है, जिसमें उनका लुक काफी बदल-बदल नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर रीना द्विवेदी की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहा है। दरअसल, रीना ने काला चश्मा, ब्लैक स्लीवलेस टॉप और ऑफ व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था। रीना द्विवेदी को नए गेट में देखने के बाद वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।

मैं तो करती हूं फैशन फॉलो: रीना
मतदान ड्यूटी पर रवाना होने से पहले मीडिया ने रीना द्विवेदी से बात की। इस दौरान रीना ने कहा कि हमारा मकसद इस बार भी अधिक से अधिक मतदान कराने का रहेगा। कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुझे जो भी काम सौंपा जाएगा, उसे बखूबी निभा सकूं। गेटअप बदलने के सवाल पर रीना ने कहा कि मैं तो फैशन को फॉलो करती हूं। मुझे तो हर समय अपडेट रहना भी पसंद है। यही कारण है मैंने अपना गेटअप बदला है।

बचपन से था फिट रहने का शौक
चुनाव ड्यूटी के दौरान 'पीली साड़ी' वाली महिला अफसर के नाम से मशहूर हुई लखनऊ की रीना द्विवेदी को इस बार मोहनलाल गंज के बूथ में तैनात किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह नगराम में ड्यूटी में थीं, जबकि 2017 में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में उनको तैनात किया गया था। रीना द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली है। रीना को बचपन से फिट रहने का शौक था। इसके साथ ही उनको फोटो शूट करवाना भी पसंद है।

पीली साड़ी में सोशल मीडिया पर मचाया था धमाल
रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान रीना की मोहनलालगंज के नगराम पोलिंग बूथ में ड्यूटी थी जहां पर खिंची गई तस्वीरों से वो चर्चा में आई थीं। इस दौरान उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था।

साल 2013 में हुआ था पति का निधन
रीना द्विवेदी की शादी साल 2004 में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी, लेकिन 2013 में उनके पति की बीमारी के कारण निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें पति की जगह पर नौकरी दी गई। रीना का एक 15 साल की बेटा भी है, लेकिन उनकी फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

सोशल मीडिया स्टार बनीं Reena dwivedi
रीना द्विवेदी अब सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके फोटोज वीडियो को काफी लोग पसंद करत हैं। रीना को बचपन से ही अपने को फिट रखने का शौक था। रीना कहती हैं कि वे हमेशा ड्रेस कोड का सलेक्शन सोच समझकर करती हैं, जिससे वे खूबसूरत नजर आएं।

'जिस बूथ पर लगती है ड्यूटी, बढ़ जाता है वोटिंग प्रतिशत'
रीना कहती हैं कि 2019 लोकसभा चुनाव हो या उप चुनाव हमारी जिस भी बूथ पर ड्यूटी लगती वहां पर मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा होता है। कहा कि वह जिस भी पोलिंग स्टेशन पर रहती हैं वहां कतारें लग जाती हैं। रीना ने कहा कि चुनाव के दौरान ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारी पूरी कोशिश रहेगी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुझे जो भी काम सौंपा जाएंगे उसे बखूबी निभाने की कोशिश रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications