YEIDA परियोजनाओं को गति देने के लिए नियुक्त करेगा सलाहकार

YEIDA ने नयी परियोजनाओं को गति देने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु करने और एक सलाहकार नियुक्त करने की योजना बनाई है। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

yeida

YEIDA News Uttar Pradesh: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपनी विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए डैशबोर्ड का निर्माण कर एक सलाहकार नियुक्त करेगा। इससे परियोजना प्रबंधन में और सुधार होगा।

इसके लिए YEIDA ने प्रपोजल जारी किया है। जिसमें आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल है। इसका टेंडर 12 अप्रैल को खोला जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबकि, नयी परियोजनाओं के लिए इस व्यवस्था में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। परियोजनाओं के लिए विशिष्ट पहचान होगी। इसके साथ ही विभिन्न चरणों में होने वाली सभी परियोजनाओं पर खास नजर रखी जाएगी।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, सलाहकार योजना को स्वरुप देने के साथ उसे लागू भी करेगा। सलाहकार ऑनलाइन स्वचालित भवन योजना प्रबंधन प्रणाली को डिजाइन, विकसित, अनुकूलित, कार्यान्वित भी करेगा।

यीडा उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के तहत 2001 में गठित एक सरकारी इकाई है। यीडा का प्राथमिक उद्देश्य उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के साथ औद्योगिक और शहरी विकास को बढ़ावा देना है।

इस क्षेत्र में औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत क्षेत्रों के विकास के लिए यीडा सतत प्रयत्नशील है। यह लगातार आर्थिक विकास को गति दे रहा है। इसके साथ ही लोगों को विश्व स्तरीय बुनीयादी ढ़ाचा प्रदान कर रहा है।

इसके साथ ही जेवर हवाई अड्डे के तीव्र विकास के लिए यीडा ने इसका आवंटन आठ सौ करोड़ कर दिया है।
यीडा, यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और जेवर स्मार्ट सिटी सहित क्षेत्र में कई प्रमुख परियोजनाओं के विकास में शामिल रहा है।

Recommended Video

      Summer Special Train: गर्मियों के लिए Railway का तोहफा, इस रूट पर चलाई स्पेशल ट्रेन | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+