YEIDA: डाटा सेंटर का हब बनने के लिए तैयार है Noida,देश की इकॉनमी को मिलेगा बूम
उत्तर भारत में डाटा सेंटर पार्क की अहमियत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सीएम योगी के प्रयासों की वजह से कई कम्पनियां यूपी के नोएडा में डाटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश करने के लिए आगे आईं हैं।

data centre hub in noida: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी में चौरतरफा निवेश आ रहा है। पिछले महीने लखनऊ में हुई ग्लोबल इनवेस्टर समिट में करीब 34 लाख करोड़ रुपये आया था। मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप ही Yamuna Expressway Industrial Development Authority अपनी कवायद में जुटी है। ईडा के अधिकारियों का दावा है नोएडा के सेक्टर 28 में 200 एकड़ जमीन पर डाटा सेंटर हब तैयार होगा। एक बार जब यह डाटा सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा तब देश ही नहीं दुनियाभर के निवेशक नोएडा का रुख करेंगे।
डाटा सेंटर में हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
YEIDA के अधिकारियों का दावा है कि डाटा सेंटर पार्क में व्यापार की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कई तरह के कदम उठाए जाएंगे। डाटा सेंटर पार्क में सेमीनार हाल और सम्मेलन कक्ष बनाए जाएंगे और इसमें अत्याधुनिक सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। डाटा सेंटर के बन जाने की संभावना है जिससे एक हजार लोगों को रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
कई कम्पनियों ने जताई है निवेश की इच्छा
नोएडा में बनने वाले डाटा सेटर में कई नामी कम्पनियां निवेश करेंगी। इन नामी कम्पनियों में एनआईडीपी प्राइवेट लिमिटेड (हीरानंदानी समूह की कंपनियों का एक हिस्सा), सिफी टेक्नोलॉजीज, एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एनटीटी ग्लोबल शामिल हैं। रिपोट्स की माने तो नोएडा में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए सिफी जैसी बड़ी कम्पनी 11000 करोड़ रुपये निवेश करेगी और उसने यमुना विकास प्राधिकरण से 30 एकड़ जमीन के लिए पत्र लिखा है।
नोएडा बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा हब
अधिकारियों के मुताबिक, सिफी के अलावा हीरानंदानी ग्रुप नोएडा में डाटा सेंटर के क्षेत्र में आठ हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा और उसने प्राधिकरण से 25 एकड़ जमीन की मांगी है। जिस तरह से नोएडा में अपनी इकाइयां लगाने के लिए बड़ी कम्पनियां सामने आ रही हैं उससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में अनुमान से अधिक निवेश होने की संभावना है। नोएडा में बनने वाला डाटा सेंटर हब उत्तर भारत का सबसे बड़ा डाटा स्टोरेज हब होगा।
क्या कहते हैं ईडा के सीईओ
Yamuna Expressway Industrial Development Authority के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि सिफी ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया है और उसके लिए उसने प्राधिकरण के खाते में 70 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। इसके अतिरिक्त हीरानंदानी ग्रुप समेत कई कम्पनियों ने नोएडा में अपने लिए जमीन की मांग की है।
डाटा सेंटर पार्क में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
YEIDA के तहत प्रस्तावित डाटा सेंटर बनने के बाद सबसे बड़ी सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इन डाटा सेंटरों में विश्व स्तर का बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा और कम्पनियों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन डाटा सेंटरों में बिजली आपूर्ति, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, आवासीय आवास, मनोरंजन की सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। ईडा में बनने वाले डाटा सेंटर पार्क सेंटर उत्तर भारत में डिजिटल इंफ्रास्टक्चर के क्षेत्र में मील के पत्थर साबित होंगे। डाटा सेंटर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को लुभाने में कामयाब होंगे।












Click it and Unblock the Notifications