Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

YEIDA: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यातायात की कनेक्टिविटी हुई आसान, आम लोगों को मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही अब यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। सीईओ के मुताबिक यात्रियों के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है जिससे राहत मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही अब यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने की कवायद में जुटा है। इसको लेकर प्राधिकरण की तरफ से शनिवार को बड़ा कदम उठाते हुए ग्रेटर नोएडा से जेवर जाने वाले लोगों के लिए बस सर्विस की शुरुआत की गई। इसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी होगी आसान

प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो इस बस सर्विस के शुरू होने से आने वाले समय में जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नोएडा के बीच की कनेक्टिविटी आसान होगी। शनिवार को हुए कार्यक्रम में जेवर से वर विधायक धीरेंद्र सिंह और येडा के अधिकारियों द्वारा पांच बसों - तीन सीएनजी और दो इलेक्ट्रिक को सेक्टर 22डी में प्राधिकरण के नव विकसित कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

बस सेवा शुरू होने से आम लोगों को मिलेगी राहत

अधिकारियों का दावा है कि इस बस सेवा से यातायात करने वालों को काफी मदद मिलेगी। खासतौर से इस जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने जाने वालों और जेवर में बसे लगभग एक दर्जन गावों के के लोगों को इससे फायदा होगा। अधिकारियों ने कहा कि कई छात्र जेवर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी जाते हैं। ये लोग काफी समय से बेहतर सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे थे। लंबे समय बाद उनकी मांग पूरी हुई है।

इस सेवा से कई गावों को मिलेगी राहत

नई बस सेवा की शुरुआत के बाद प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने कहा कि स्थानीय निवासी लंबे समय से जेवर और नोएडा के बीच बेहतर संचार व्यवस्था की मांग कर रहे थे। हमने यमुना प्राधिकरण के साथ इस मामले पर चर्चा की, जिसने शनिवार को एक बस सेवा शुरू की है। ये बसें जेवर, रबूपुरा, दनकौर, जहांगीरपुर और अन्य इलाकों को जोड़ेगी और ग्रेटर नोएडा के परी चौक होते हुए नोएडा पहुंचेगी। ये सुबह से शाम तक चलेंगी।

बीजेपी सरकार ने आम लोगों को दिया बड़ा तोहफा

दरअसल यह बस सेवा भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर लोगों को एक तोहफा है। हालांकि YEIDA इस बसों के आवागमन की समय सारिणी तैयार करने में जुटी हुई है। एक बार यह समय सारणी बन जाने के बाद उसके हिसाब से ही यहां बसों का संचालन किया जाएगा। लोगों ने ईडा की इस शुरुआत की काफी सराहना की है।

स्थानीय लोग भी कर रहे YEIDA की तारीफ

स्थानीय लोगों को कहना है कि अब तक, स्थानीय गांवों और क्षेत्रों को जोड़ने के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन प्रणाली नहीं थी। लोग आने-जाने के लिए ज्यादातर निजी वाहनों का इस्तेमाल करते थे। वरना लोगों को आगरा से नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने के लिए आने वाली बसों के लिए व्यस्त यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ा होना पड़ता था। इसी तरह, नोएडा और ग्रेटर नोएडा से लौटने वाले लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन की कमी का सामना करना पड़ रहा था। नई बस सेवा से स्थानीय निवासियों को काफी मदद मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+