कौन हैं यति नरसिंहानंद गिरि जिसने राष्ट्रपिता और CM योगी पर दिया विवादित बयान, पुलिस ने दर्ज की FIR
Yati Narsinghanand Giri News: गाजियाबाद जिले के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि अक्सर विवादों में रहते हैं। इस बार फिर उनपर नफरत फैलाने और जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद के वेव थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने, आपराधिक धमकी देने, अपमान करने और सार्वजनिक शांति भंग करने का आरोप लगा है।

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा आयोजित राम कथा से पहले निकाली गई कलश यात्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस ने कहा था कि वो बिना अनुमती के कलश यात्रा निकाल रहे थे। इसी विवाद को लेकर डासना पीठ के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बयान दिया है। उन्होंने घोषणा कि है कि आरोपी पुलिस अधिकारी अजय मिश्रा के तबादले तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करूंगा।
आप केवल नेता नहीं, भगवा वेशधारी एक संत भी हैं: नरसिंहानंद गिरि
उन्होंने कहा नंदकिशोर गुर्जर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए वीडियो को मैने देखा है। नंदकिशोर हिंदुओं का शेर है। कल जब वह रो रहा था, वह देखकर मैं परेशान हो गया। मैंने 100 बार वह वीडियो देखा है। मैं पूरी रात सो नहीं पाया। यति नरसिंहानंद गिरि ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी पुलिस ने जो आघात रामकथा की कलश यात्रा पर किया, वह सनातन धर्म पर आधात है। रामायण पर आघात है। आप केवल नेता नहीं, भगवा वेशधारी एक संत भी हैं। गोरक्षपीठ जैसे महत्वपूर्ण मठ के मठाधीश भी है।
यति नरसिंहानंद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चेतावनी भरे लहजा में कहा आप हमेशा मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। कल यही अधिकारी आपका क्या करने वाले हैं, सोच लेना। उस दिन कोई आपके साथ खड़ा नहीं होगा, क्योंकि हम सबको तो आप मरवा चुके होंगे।
यति नरसिंहानंद गिरि ने संभल पर बयान देते हुए कहा ये मुद्दे नकली है असली मुद्दे ही चलेंगे। ये मुद्दे अधिक दिनों तक नहीं चलने वाले हैं। असल मुद्दा यह है कि धर्म को अपने कितना बल दिया है। वरना, इतिहास का कूड़ेदान किसी को क्षमा नहीं करता। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि एक समय पूरा हिंदू समाज गांधी का दीवाना था, लेकिन आज कोई भी हिंदू...।
यह भी पढ़ें- Lucknow News: CM Yogi के ड्रीम प्रोजेक्ट कुकरैल नाइट सफारी के निर्माण कार्यों की जल्द होगी शुरुआत
यति नरसिंहानंद गिरि कौन हैं?
यति नरसिंहानंद सरस्वती ग़ाजियाबाद जिले के डासना कस्बे में देवी मंदिर के 'पीठाधीश' हैं और अब जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर भी हैं। वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। वो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को जोर-शोर से उठाते हैं। 2022 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद के दौरान उन्होंने एक विशेष समुदाय के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण दिए थे। इनका मूल नाम दीपक त्यागी है।












Click it and Unblock the Notifications