'मेरी पत्‍नी चलाती थी जिस्‍मफरोशी का रैकेट, एक साथ तीन लोग आए और किया ऐसा हाल'

कानपुर। कल्‍याणपुर इलाके में शुक्रवार को उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब हथियारों से लैस बदमशों में घर में घुसकर एक महिला को गाली मार दी। महिला को आनन-फानन में हैलेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। जिस वक्‍त यह वारदात हुई उस वक्‍त महिला का पति घर पर ही था। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्‍नी सेक्‍स रैकेट चलाती थी और उसी मामले में पैसे की लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

क्‍या है पूरा घटनाक्रम

क्‍या है पूरा घटनाक्रम

एलआईसी कर्मी सुरेन्द्र सिंह आफिस जाने के लिये तैयार हो रहे थे तभी तीन बदमाश उनके घर में घुसे। एक ने पिस्तौल की नोंक पर उन्हें कवर किया और दो अंदर कमरे में घुस गये जहां उनकी बीमार पत्नी राधा लेटी हुई थी। बदमाशों ने राधा को गोली मार दी और भाग निकले। राधा को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पति ने बताया- पत्‍नी चलाती थी सेक्‍स रैकेट

पति ने बताया- पत्‍नी चलाती थी सेक्‍स रैकेट

घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। सुरेंद्र ने बताया कि "राधा मेरी दूसरी पत्नी है और उसका पहले पति के साथ तलाक हो गया था। फिर 2013 में हम दोनों ने शादी की थी। लेकिन, पहले राधा का एक सेक्स रैकट चलता था। उसी दौरान नवाबगंज निवासी जितेंद्र से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।"

जितेंद्र नाम के शख्स से था पैसों का विवाद

जितेंद्र नाम के शख्स से था पैसों का विवाद

सुरेंद्र के मुताबिक, जितेंद्र से राधा को रुपए लेने थे, लेकिन जितेंद्र रुपए नहीं दे रहा था। जब राधा ने रुपए मांगे तो जितेंद्र जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने बताया कि जिन बदमाशों ने राधा पर हमला किया, उनमे से एक जितेंद्र भी था। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+