प्रेमी संग रंग रलिया मन रही थी पत्नी, पति ने देखा तो गोली से बंद कर दी सांसें

गोली मारने के बाद रामानंद जब भाग निकला तो प्लान के मुताबिक नगीना चीखने चिल्लाने लगी। पड़ोसी दौड़े, मौके पर रामसखा की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सुबह पुलिस आई तो नगीना ने एक्टिंग शुरू की।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: प्रेमी संग गुलछर्रे उड़ा रही थी पत्नी, पति ने देखा इसलिए मार दी गोली | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। इलाहाबाद पुलिस ने रामसखा हत्यकांड का खुलासा कर दिया है। पत्नी ही पति की कातिल निकली, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। प्रेमी संग रंगरलिया मना रही पत्नी को देख लेने पर दोनों ने रामसखा की हत्या की साजिश रची थी। एक रात जब रामसखा पत्नी के साथ सो रहा था तभी गोली चली और रामसखा का शव मिला। पुलिस ने रामसखा की पत्नी नगीना और उसके प्रेमी रामानंद, दोनों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वारदात शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़गड़ी गांव में 25 सितंबर की रात हुई थी। पुलिस के मुताबिक उस दिन जब नगीना के साथ रामसखा सो रहा था। तब नगीना ने फोन कर अपने प्रेमी रामानंद को तमंचा लेकर घर पंहुचा।

    नगीना ने लिखवाया था मुकदमा

    नगीना ने लिखवाया था मुकदमा

    नगीना ने पहले से ही दरवाजा खोल रखा था। कमरे में आते ही रामानंद ने तमंचा सटाकर रामसखा के सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद रामानंद जब भाग निकला तो प्लान के मुताबिक नगीना चीखने चिल्लाने लगी। पड़ोसी दौड़े, मौके पर रामसखा की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। सुबह पुलिस आई तो नगीना ने बताया की कातिल को वो देख नहीं सकी। मामले में नगीना की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच में जुटी।

    मोबाइल फोन ने खोला राज

    मोबाइल फोन ने खोला राज

    पुलिस के मुताबिक जब जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली। नगीना के नंबर पर एक मोबाइल नंबर से हमेशा फोन आता था। पुलिस का शक गहराया तो पत्नी के रिश्ते खंगाले गए। पता चला की गांव के ही रामानंद से नगीना की नजदीकी है। पुलिस ने कॉल डिटेल का प्रिंट हासिल किया तो पता चला की रामानंद ही लगातार नगीना से फोन पर बात करता है। पुलिस ने पहले रामानंद को उठाया, फिर नगीना को भी अपने साथ ले गई। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने पूरा राज उगल दिया।

    हुआ था झगड़ा

    हुआ था झगड़ा

    एसओ अमित मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पहले नगीना और रामानंद एक कमरे में रंगरलिया मना रहे थे, तभी रामसखा आ गया। दोनों को उस हाल में देखकर वो भड़क गया। दोनों में खूब झगड़ा हुआ और जान लेने-देने की धमकी भी दोनों ने दी। इस घटना के बाद रामसखा ने नगीना को जमकर पीटा था। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया। प्यार में रोड़ा बने रामसखा को हटाने के लिए नगीना ने साजिश रची और रामानंद के साथ रामसखा को गोली मार दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+