खींचकर कमरे में ले गया पडोसी.. महिला के हाथ लगा चाकू तो काट दिया प्राइवेट पार्ट, चारों तरफ खून ही खून
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक महिला ने चाकू से पडोसी युवक का गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मामूली विवाद पर महिला ने चाकू से हमला किया। वहीं महिला का कहना है कि युवक ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, इसलिए उसने युवक का गुप्तांग काटा।
बता दें कि पूरा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सरीफपुर गांव का है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिला का पड़ोस के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से युवक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आ गई और खून बहने लगा।

उधर, खून बहता देख परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिल अस्पताल भेजा, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। सीओ मंझनपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनो की तहरीर पर महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

दूसरी तरफ आरोपी महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिस समय वो घर पर अकेली थी, तभी पडोसी युवक आया और उसे खींचकर कमरे में ले गया। वहां ले जाकर युवक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान धमकाते हुए युवक ने महिला से कपडे उतारने को कहा। इतने में महिला के हाथ किसी तरह से रसोई वाला चाकू लग गया, जिससे उसने युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक का गुप्तांग कट गया।












Click it and Unblock the Notifications