बहन से थे अवैध संबंध तो भाई ने उसकी फोड़ दी दोनों आखें
इस बात से रमेश अक्सर नाराज रहा करता था और रमेश जब कभी लाल जी को ऐसा करने से मना करता था तो वो उसे ही धमकी देकर डरा दिया करता था। (मृतक) लाल जी की हरकतें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थीं। लाल जी के चलते समाज में हो रही बदनामी के चलते रमेश ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था।
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र में आंखफोड़वा हत्याकांड की गुत्थी को ललिया पुलिस ने थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे की अगुवाई में सुलझा लिया है। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो बलरामपुर रेलवे स्टेशन से शहर छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि उसे मारना जरूरी हो गया था वो हमारी बहन से अवैध संबंध रखता था और मना करने पर हम लोगों को ही धमकी दिया करता था। इसीलिए उसकी हत्या कर दी और दोनों आंखें फोड़ दी।

नहीं माना तो फोड़ दी आंखें
मामला थाना ललिया क्षेत्र के किला गांव का है, जहां के रहने वाले लाल जी वर्मा (मृतक) का रमेश की बहन के साथ अवैध संबंध था। ये बात धीरे-धीरे गांव में फैल गई थी। इस बात से रमेश अक्सर नाराज रहा करता था और रमेश जब कभी लाल जी को ऐसा करने से मना करता था तो वो उसे ही धमकी देकर डरा दिया करता था। (मृतक) लाल जी की हरकतें धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थीं। लाल जी के चलते समाज में हो रही बदनामी के चलते रमेश ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया था और उसने इस काम में अपने दोस्त तरुण वर्मा की मदद ली।

हत्या के बाद पुल से नीचे फेंका शव
घटना वाली शाम दिनांक 11/10/17 को लाल जी अपने खेत की ओर शौच करने गया था। तभी रमेश और उसके दोस्त तरुण ने मिलकर पहले उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके मरने के बाद उसकी एक आंख निकाल ली और दूसरी आंख को भी हंसिया से फोड़ दिया। घटना के बाद दोनों ने मिलकर उसका शव पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया।

मुखबिर की सूचना पर खुलासा
ललिया थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपी शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर उन्हें बलरामपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ने में सफलता मिली है। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया, कपड़े, चप्पल और मोबाइल बरामद कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications