यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी कार ने खोला बड़े अपराध का राज!

यमुना एक्स्प्रेस वे पर कार का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। कार में हरियाणा मार्क की अवैध शराब भरी हुई थी जो तस्करी के लिए नोएडा से आगरा ले जाई जा रही थी।

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला जब कार का अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बताया जा रहा है कार का टायर फटने की वजह से ये हादसा हुआ।

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी कार ने खोला बड़े अपराध का राज!

कार में हरियाणा मार्क की अवैध शराब भरी हुई थी जो तस्करी के लिए नोएडा से आगरा ले जाई जा रही थी। वहां अचानक थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 86 पर पहुंची तो कार का पहिया फट गया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार में सवार शराब तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। अब पुलिस कार के मालिक की तलाश में जुट गई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। इसमें हरियाणा मार्का रॉयल स्टैग की पचास पेटी शराब भरी हुई थी। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+