नाराज पत्नी को मना रहे पति ने कहा 'जानू' तो दी बेरहम मौत
पति अपनी नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा लेकिन पत्नी ने बजाए उसकी बात सुनने के उसकी बोलती ही बंद कर दी।
मुरादाबाद। पति-पत्नी के रिश्ते को फिर एक बार कलंकित कर दिया गया। पत्नी ने ही खुद पति को जान से मार डाला। पति तो गया था पत्नी को मनाने लेकिन पत्नी पर न जाने कौन सा गुस्सा सवार था की उसे पति की बात भी सुननी नागवार मालूम हुई।

घटना यूपी के मुरादाबाद की है जहां गलशहीद के हरपाल नगर में पति अपनी नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा लेकिन पत्नी ने बजाए उसकी बात सुनने के उसकी बोलती ही बंद कर दी। नाराज पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल शख्स को बेहद बेरहमी से मारा-पीटा गया था।

फिलहाल पुलिस ने शख्स की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और साले को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे की वजह का जल्द ऐलान करने की बात कह रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications