मिर्जापुर: एक पत्नी की ऐसी धमकी जिसे सुनकर पीएम मोदी भी होंगे खुश

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के तेंदुआ कला गांव में शौचालय न होने से परेशान महिला ने पति को धमकी दे दी।

मिर्जापुर। एक पत्नी ने पति को ऐसी धमकी दी है जिसको सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश हो जाएंगे। पत्नियों की ऐसी धमकी से पीएम के स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। दरअसल, मिर्जापुर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के तेंदुआ कला गांव में शौचालय न होने से परेशान एक महिला ने पति को धमकी दे दी। महिला ने कहा कि अगर शौचालय नहीं बना तो वह मायके चली जायेगी। पत्नी की धमकी को पति ने भी गंभीरता से लिया और तीन दिन के अंदर ही शौचालय का निर्माण करवा दिया। इसमें गांव की प्रधान निर्मला ने भी सहयोग करते हुए दरवाजा लगवा दिया। ये भी पढ़ें:बनारस की सड़कों पर 'डॉन' का फरमान देख लोग चौंके!

मिर्जापुर: एक पत्नी की ऐसी धमकी जिसे सुनकर पीएम मोदी भी होंगे खुश

बता दें कि गांव निवासी राम निहोर की शादी तीन वर्ष पहले राधा देवी के साथ हुई थी। राम निहोर सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में पत्नी राधा को खुले में शौच जाने पर झिझक होती थी। लेकिन पति के बाहर होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाती थी। कुछ दिन पहले जब राम निहोर सूरत से लौटा तो राधा ने उसे धमकी दे दी। राधा का कहना था कि अगर शौचालय का निर्माण नहीं करवाया तो वह मायके चली जायेगी। फिर क्या था, बौखलाए पति ने छूट्टी में घर पर आते ही तीन दिन के अंदर शौचालय बनवाने में ही बेहतरी समझी।

वहीं, गांव की प्रधान निर्मला ने शौचालय निर्माण में दरवाजा लगवाकर इस काम में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि गांव में राधा का यह निर्णय प्रेरणादायी माना जा रहा है। राधा के इस कदम से गांव की अन्‍य महिलाओं को भी प्ररेणा लेनी चाहिए। महिलाओं के आगे आने से ही स्वच्छता मिशन साकार होगा। क्‍योंकि खुले में शौच जाने पर सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को ही होती है और तो और बीमारी के साथ ही उन्हें लोक लज्जा का भी सामना करना पड़ता है।

स्वच्छता मिशन के प्रभारी सतीश ने राधा की सराहना करते हुए कहा कि खुले में शौच से गांव के लोगों का ही नुकसान है। वहीं, सतीश ने राधा की इस अच्छी सोच का हवाला देते हुए गांव के बाकी के लोगों को भी घर में शौचालय बनवाने की अपील की। ये भी पढ़ें: केरल में दलित महिला ने सरकारी अस्पताल के टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+