यूपी: चचेरे देवर से थे अवैध संबंध, पत्नी ने रची हत्या की साजिश
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में हुई रंजीत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि रंजीत की पत्नी के संबंध उसके चचेरे भाई से थे। जिसका विरोध रंजीत करता था, इसलिए दोनों ने मिलकर चाकू से रंजीत को मौत के घाट उतार दिया था। अब पुलिस ने चचेरे भाई और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

ये था मामला
मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग से सटे रेलवे के रिटायर कर्मचारी वंशीलाल सरोज का पक्का मकान है। उनको बड़ा बेटा 35 वर्षीय रंजीत सरोज सब्जी का काम करता है। वहीं, रंजीत की पत्नी सरिता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। बता दें कि सोमवार की रात रंजीत अपने कमरे में सो रहा था। तभी उसकी पत्नी सरिता और चचेरे भाई बलराम सरोज ने घर में घुसकर रंजीत पर चाकू से वार कर दिए। रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूछताछ में हुआ खुलाया
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी ने मृतक रंजीत की पत्नी सरिता और उसके चचेरे भाई बलराम को पकड़ कर पूछताछ की तो रंजीत की हत्या से पर्दा उठ गया। हत्यारोपी बलराम ने बताया कि वह और सरिता के बीच संबंध थे, जिनका विरोध रंजीत कर रहा था।

पत्नी ने रची हत्या की साजिश
नाजायज संबंध छुपाने और रंजीत को रास्ते से हटाने के लिए सरिता ने उसकी हत्या का साजिश रची थी। बलराम ने बताया कि सोमवार को रंजीत अकेला कमरें में सो रहा था और दरवाजा भी खुला था। बलराम ने चाकू से रंजीत की हत्या कर दी। अब पुलिस ने बलराम और सरिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गांव से दो सौ मीटर दूर गेंहू के खेत में छिपाकर रखे गए चाकू को बरामद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications