यमराज से छीन लाई अपने पति की सांसें, शख्स को आया हार्ट अटैक, पत्नी ने यूं दी नई जिंदगी
मथुरा, 02 अक्टूबर: मौजूदा समय में हार्ट अटैक एक बेहद ही जानलेवा बीमारी बन गया है। आए दिन हजारों लोगों की हार्ट अटैक से मौतें हो रही है। यूपी के मथुरा स्टेशन पर भी एक ऐसी ही घटना सामने आई। जहां पर एक शख्स को चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आया। लेकिन शख्स की पत्नी और आरपीएफ जवानों की मदद से उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो सोशळ मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन में आया हार्ट अटैक
शुक्रवार रात करीब 12 बजे का है। निज़ामुद्दीन तिरुअनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चेन्नई निवासी 67 वर्षीय केशवन अपनी पत्नी दया के साथ कोच B4 में सफर कर रहे थे। चलती ट्रेन में अचानक केशवन की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने की सूचना आरपीएफ को दी गई। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री को प्लेटफॉर्म पर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ने लगी थीं। केशवन अपनी पत्नी दया के साथ दिल्ली से कोझिकोड जा रहे थे।

पत्नी ने सीपीआर देकर लौटाई सांसे
सूचना मिलने पर मौके पर आरपीएफ सिपाही अशोक कुमार ने केशवन की पत्नी से कहा कि वे अपने पति को सीपीआर यानी मुंह से सांस दें। जिसके बाद दया ने अपने पति को मुंह से सांस देने शुरू किया। इसके बाद पत्नी करीब आधा मिनट तक सीपीआर देकर पति को मौत के मुंह से खींच लाईं। इस दौरान जवान यात्री के हार्ट की पंपिग करता करा। वहीं मौके पर मौजूद अन्य यात्री हाथ और पैरों को मलते रहे।

एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
वहीं आरपीएफ के जवानों ने कंट्रोल रूम में सूचना भेज एंबुलेंस की मदद मांगी। सीपीआर के बाद जब यात्री का हालत में सुधार हुआ तो सीआरपीएफ जवान केशवन को स्ट्रेचर से बाहर लाकर एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर रेफर कर दिया। इसके बाद जवानों ने उन्हें मथुरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
चार धाम की यात्रा से लौट रहे थे दंपति
केशवन को तुरंत इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल वह खतरे बाहर हैं। केशवन की पत्नी दया ने बताया कि हम केरल जिले के कासरगोड के रहने वाले हैं। वे चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड गए थे। केशवन का बेटा नीरज भी सहारनपुर में डॉक्टर है। सूचना मिलने पर वह भी मथुरा पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications