पति ने बनाया पत्नी को 'वेश्या', जेठ और ननद चलाते थे सेक्स रैकेट
मेरठ। यूपी के मेरठ में एक महिला के लिए उसका पति ही दरिंदा बन गया। महिला से प्रेमविवाह करने वाले उसके पति ने महिला को देहव्यापार के धंधे में धकेल दिया। लंबे समय तक उसके साथ बलात्कार किया जाता रहा। अपने पति के चंगुल से आजाद हुई महिला ने अब पुलिस से शिकायत करके अपने पति और ससुरालवालों की काली करतूतों का खुलासा किया है।

जेठ और ननद चलाते थे सेक्स रैकेट
मेरठ के गंगानगर इलाके की इस महिला का प्रेमविवाह 14 अगस्त 2014 को मोदीपुरम के प्रमोद के साथ हुआ था। प्रमोद ने कुछ दिन तो उसे ठीक से रखा लेकिन फिर उसने उसके साथ दरिंदगी शुरू कर दी। बात तब बिगड़ी जब महिला को पता चला कि उसका पति, जेठ और ननद मिलकर सैक्स रैकेट चलाते है। यूपी के कई जिलों के अलावा देश के कई प्रांतों की महिलाओं की खरीद-फरोख्त करना भी उनका धंधा है। महिला ने विरोध किया तो पति प्रमोद ने उसे गंगानगर के एक मकान में बंधक बनाकर रखा और उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया।

बहनोई ने भी किया बलात्कार
महिला का आरोप है कि पति के बहनोई ने भी उसके साथ बलात्कार किया। लगातार यौन शोषण के चलते महिला गर्भवती होने लगी तो कई बार उसका उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। कुछ महीने पहले पति की नौकरी गौंडा में लगी तो वह किसी तरह बंधन से आजाद होकर अपने मायके पहुंची और फिर अपने दरिंदे पति को तलाशते हुए गोंडा तक जा पहुंची। महिला ने अपने पति की करतूतों की शिकायत गोंडा पुलिस से भी की लेकिन वहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर दोनो के बीच थाने में बैठकर सुलहनामा लिखवा दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
गोंडा से मेरठ पहुंची पीड़िता ने अपने जालिम पति के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पूरे मामले में जांच के आदेश दिए है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयासरत है। पुलिस अफसरों का दावा है कि परीक्षण और जांच पूरी होते ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications