पति के ऑफिस में पहुंच गई बीवी, ऑफिस की दूसरी युवती से शारीरिक संबंध बताकर किया हंगामा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक दिलचस्प घटना घटी। बीवी को अपने पति के चरित्र पर शक था। उसे लगता था कि उसके पति का अफेयर ऑफिस की एक युवती से है। सोमवार को अचानक ही वह ऑफिस पहुंची और पति की उस युवती के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर जमकर हंगामा काटा।

मामला शाहजहांपुर के डीएम कार्यालय परिसर के कोषाधिकारी कार्यालय का है। यहां एकाउन्टेन्ट की पत्नी ने कार्यालय में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पत्नी ने अपने पति पर ऑफिस की एक महिला कर्मचारी से अवैध संबंधों के आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। महिला के पास पति के कई आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जिसमें पति एकाउन्टेन्ट विभाग की ही दूसरी महिला के साथ दिखाई दे रहा है। महिला का कहना है कि दूसरी महिला से नाजायज संबंधों के चलते ही पति ने अपने बच्चों और पत्नी को छोड़ रखा है। हंगामा करने वाली पत्नी अपने एकाउन्टेन्ट पति के खिलाफ कार्रवाई और गुजारा भत्ते की मांग कर रही है।

बच्चों को लेकर पहुंची ऑफिस
दरअसल, कोषाधिकारी कार्यालय में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ आई और उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। महिला का पति दीपक इसी कार्यालय में एकाउन्टेन्ट के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि उसके पति के इसी विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी से सम्बन्ध है जिसके चलते वो अपने बच्चों और पत्नी से अलग रहता है।
महिला फोटो भी लाई थी साथ
अपने पति की पोल खोलने के लिए महिला अपने साथ कई फोटो भी लाई जिसमें एक दूसरी महिला के साथ पति की आपत्तिजनक तस्वीरे थी। पत्नी का कहना है कि वो अपनी पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है लेकिन पत्नी के गुस्से को देखकर एकाउन्टेन्ट पति ने खुद को कमरे में बन्द कर लिया। वहीं विभाग में हुए हंगामें से नाराज अधिकारी ने पूरे मामले में एकाउन्टेन्ट के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं है।
पति ने कहा कि पत्नी के कई प्रेमी
वहीं, आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी का कई लोगों से एक साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। मेरा कोर्ट मे केस चल रहा है। हम पत्नी को हर महीने गुजारा भत्ता दे रहे हैं। पिछले महीने गुजारा नहीं दे पाए इसलिए मेरी पत्नी ऑफिस आकर हमे बदनाम कर रही है। मेरा किसी से कोई प्रेम प्रसंग नहीं है। मेरे उपर लगाए गए आरोप झुठे है।
मामले में की जायेगी कार्रवाई
वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि आफिस मे आफिस के कर्मचारी की पत्नी ने हंगामा किया है। उनका नीजी मामला है। लेकिन ऑफिस मे इस तरीके से हंगामा करना अनुचित है। इसलिए मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications