देवर के प्‍यार में पड़ी भाभी ने किया पति की मौत का सौदा, खुद तमंचा देकर बोली- मार दो मेरे पति को

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला और उसके देवर के बीच बने अवैध संबंध इस तरह बढ़ गए कि महिला ने अपने पति की हत्या करवाने के लिए प्रेमी को तमंचा खरीदने के लिए पैसे दिए। प्रेमी को पैसे थमाते हुए महिला ने कह दिया कि हमारे बीच में जो भी आए, उसे रास्ते से हटा दो। पुलिस ने सरसावा इलाके में हुई नफीज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक नफीज की पत्नी का उसके देवर शमशाद से अवैध संबंध थे।

एक हफ्ते बाद पुलिस ने किया खुलासा

एक हफ्ते बाद पुलिस ने किया खुलासा

पूरा मामला ये है कि 13 नवंबर को सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी नफीस पुत्र यासीन बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। काफी देर बाद घर पर न लौटने पर पिता यासीन ने अपने भतीजे के साथ लेकर उसकी तलाश की। नफीज का शव अंबाला रोड स्थित उसी के बाग में खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरु की।

तमंचे के लिए पत्नी ने खुद दिए थे पैसे

तमंचे के लिए पत्नी ने खुद दिए थे पैसे

पुलिस ने आठ दिन पूर्व सरसावा इलाके में खुलासा किया है। पूछताछ मेंआरोपी शमशाद ने बताया कि जब नफीस बचपन से ही अपने रिश्तेदार और नफीस के पिता यासीन के घर पर रहकर पला बढ़ा है। नफीस की पत्नी वाजिदा उसकी भाभी भी लगती है। शादी के बाद से नफीस की पत्नी वाजिदा और उसके बीच प्यार का रिश्ता हो गया। तीन साल में यह प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह पाते थे। लेकिन, वाजिदा और शमशाद को यह भी डर सता रहा था कि कहीं इस बाद की जानकारी नफीस को न लग जाए।

गोली मारी फिर ब्लेड से रेता गला

गोली मारी फिर ब्लेड से रेता गला

पुलिस के मुताबिक पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने शमशाद को तमंचा खरीदने के लिए पैसे दिए और पति की हत्या करा दी। 13 नवंबर की शाम करीब साढे़ पांच बजे नफीस को उसकी मोटर साइकिल से उनके ठेके पर लिये हुए आम के बाग में ले गया था और रास्ते पर तमंचा निकालकर शमशाद ने नफीस की पीठ में गोली मार दी। जिससे मोटर साइकिल गिर गई और नफीस के पैर मोटर साइकिल के नीचे दब गए। इसके बाद शमशाद ने जेब से ब्लेड निकालकर नफीस के गले को रेतकर उसकी हत्या की दी। पुलिस ने आरोपी शमशाद व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण के लिए RSS कार्यकर्ता ने दिया 1 करोड़ का चेक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+