कुलदीप सेंगर को जेल पहुंचाने वाली उन्नाव पीड़िता के साथ अब क्या हुआ? मां-बहन के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Unnao victim News Update: उत्तर प्रदेश की उन्नाव रेप पीड़िता एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। अब उन्नाव पीड़िता ने अपनी ही मां, बहन,चाचा और अपनी एक महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्नाव पीड़िता अभी शादीशुदा है और गर्भवती है।
2017 की उन्नाव बलात्कार पीड़िता, जिसने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर 6 साल पहले अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद कुलदीप सेंगर दोषी पाया गए और जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। घटना के वक्त पीड़िता नाबालिग थी और सेंगर को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपों का सामना करना पड़ा था।

उन्नाव पीड़िता ने अपनी मां, बहन और चाचा और अपनी एक सहेली पर सरकार और गैर सरकारी संगठनों से मिले पैसे हड़पने और उसे आवंटित घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
'सरकारी मकान भी हड़प लिया इन्होंने...'
अपनी शिकायत में उन्नाव पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके चाचा, जो 2019 से 10 साल की लंबी जेल की सजा काट रहे हैं, और उसकी मां, जो कि एक कांग्रेस नेता, ने सरकार और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों से सहायता के रूप में मिलने वाले पैसे को छीन लिया है। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा है कि वर्तमान में वह गर्भवती है और इस हाल में भी उसके परिजन षड्यंत्र रच रहे हैं।
उन्नाव पीड़िता ने कहा है कि सिर्फ पैसे ही नहीं बल्कि सरकारी मकान भी हड़प लिया गया है। पीड़िता ने कहा कि उसे और उसके पति को जान का खतरा है।
'चाचा ने कर लिए सारे पैसे ट्रांसफर...'
उसने बताया कि जब उसके साथ रेप वाली घटना हुई तो उसके पास पैसे नहीं थे क्योंकि वह उस समय नाबालिग थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं, ने अपने परिवार के सदस्य के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपनी महिला मित्र की मदद ली। जब उसने रकम मांगी तो चाचा ने कहा कि उसके केस पर 7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और उससे और पैसे की मांग भी की है।
'बहन पति को रेप के मामले में फंसाने की दे रही धमकी...'
उन्नाव पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन उसके पति को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। उसने कहा कि उसके चाचा के निर्देश पर, उसकी मां और बहन ने उसे दिल्ली में सरकार द्वारा दिए गए घर से बाहर निकाल दिया है। यह देखते हुए कि उसके अजन्मे बच्चे की भलाई खतरे में है, उसने पुलिस से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications