चुनावी बतकही: बीजेपी का संकल्पपत्र अब तक क्यों है गायब, एडीजी ने क्यों दिया अपनी फोटो लगाने का फरमान

लखनऊ, 05 फरवरी: उत्तर प्रदेश में इस समय चुनावी माहौल पूरी तरह से गरम है। सभी दल एक दूसरे को पटकनी देने में जुटे हुए हैं। वहीं बीजेपी की बात करें तो अब तक इनका संकल्प पत्र ही गायब है। संकल्प पत्र के लिए भारी भरकम टीम बनाई गई थी लेकिन चुनाव में महज पांच दिन बचे हैं लेकिन अभी तक इनका संकल्प पत्र जनता के बीच नहीं पहुंचा है। वहीं दूसरी तरह प्रयागराज के एडीजी भजनी राम मीणा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी फोटो लगाने का फरमान जारी किया है। हालांकि मीणा के इस फरमान को लेकर अब डीजीपी मुकुल गोयल ने रिपोर्ट मांग ली है।

नो कंफूजन नो मिस्टेक, न मायावती आएंगी न अखिलेश

नो कंफूजन नो मिस्टेक, न मायावती आएंगी न अखिलेश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि, अपराधी छवि वाले कभी गरीबों का उत्थान नहीं कर सकते। कहा कि नो कंफ्यूजन, नो मिस्टेक, न आएंगी मायावती, न आएंगे अखिलेश। अनुराग ठाकुर आज यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीब भी कहता है कि जो टोटी चुराते हैं, वह रोटी क्या देंगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार ने करके दिखाया है, आगे भी करके दिखाएंगे। मोदी-योगी का जोर है। यूपी में विकास चारों ओर है, बीजेपी ट्रिपल सेंचुरी लगाने की ओर है। कहा कि नो कंफ्यूजन, नो मिस्टेक, न आएंगी मायावती, न आएंगे अखिलेश।

मतदान में बचे 5 दिन लेकिन बीजेपी का संकल्पपत्र क्यों है गायब

मतदान में बचे 5 दिन लेकिन बीजेपी का संकल्पपत्र क्यों है गायब

भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र बनाने के लिए करीब 1 महीने पहले समिति का गठन किया था। इस समिति के अध्यक्ष प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हजारों की संख्या में सुझाव पेटिकाएं रखवाई थीं। पार्टी के सूत्रों का दावा है कि करीब 10 लाख लोगों ने अपने सुझाव दिए थे। इन सुझावों को घोषणा पत्र का आधार बनाया जाना है लेकिन अभी तक घोषणा पत्र सामने नहीं आ पाया है।

एडीजी भजनी राम मीणा के निर्देश से ब्यूरोक्रेसी में क्यों मची हलचल

एडीजी भजनी राम मीणा के निर्देश से ब्यूरोक्रेसी में क्यों मची हलचल

पीएसी पूर्वी जोन के एडीजी भजनी राम मीणा की एक चिट्ठी चर्चा का विषय बनी हुई है। भजनी राम मीणा ने पीएसी के कानपुर और वाराणसी जोन के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अपने-अपने दफ्तरों में उनकी एक रंगीन फोटो लगाने के आदेश दिए हैं। एडीजी ने चिट्ठी में फोटो का साइज तो बताया ही है और यह भी लिखा है कि फोटो किस स्टूडियो से खरीदनी है। अब उनकी यह चिट्ठी महकमे के लिए सिरदर्द बन गई है। सभी लोग उनके बताए हुए फोटो स्टूडियो के चक्कर लगा रहे हैं। अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मेरी अपर पुलिस महानिदेशक पद पर हुई पदोन्नति की निर्धारित वर्दी का रंगीन फोटोग्राफ नैनी फोटो सर्विस में उपलब्ध है। जिसे आपके कार्यालय में लगवाया जाना आवश्यक है। यह फोटो 8×10 साइज का है तथा 14×18 के माउंट पर चस्पा है. नैनी फोटो सर्विस का संपर्क पता और दूरभाष भी चिट्ठी में लिखा है. आपको बता दें कि नैनी फोटो सर्विस लखनऊ के हजरतगंज स्थित हलवासिया मार्केट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+