कौन है राकेश प्रताप सिंह? जिस सपा विधायक ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर किया वोट, फिर लगाई रामलला की प्रोफाइल फोटो

Rajya Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्‍तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन किसी बड़े भूकंप के झटके से कम नहीं है। मंगलवार को राज्‍य सभा चुनाव के दौरान सपा की एक के बाद बड़े झटके लग रहे हैं। मनोज पांडेय के बाद एक के बाद एक विधायक समाजवादी पार्टी को अलविदा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि लगभग 10 विधायक सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

rakesh singh

उत्‍तर प्रदेश की गौरीगंज सीट से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी राज्‍यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान ही ऐसे ही कुछ संकेत दिए हैं। राकेश प्रताप सिंह वो ही विधायक हैं जिन्‍होंने राज्‍यसभा चुनाव 2024 में आज वोट डालने से पहले कहा अंतरआत्‍मा की आवाज सुनकर वोट करूंगा। उसके बाद वोट डालते ही बोले जय श्री राम।

वहीं सोशल मीडिया पर अयोध्‍या में बने भव्‍य राम मंदिर में विराजे "रामलला" की तस्‍वीर अपने प्रोफाइल पर लगाकर साफ संकेत दे दिया कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक उन्‍होंने इस बात की औपचारिक पुष्ठि नहीं की है।

कौन हैं राकेश प्रताप सिंह?

राकेश प्रताप सिंह का जन्‍म 30 जून 1976 कोर प्रदेश के अमेठी जिले के मऊ में तेज प्रताप सिंह के घर हुआ। राकेश प्रताप सिंह वर्तमान समय में गौरीगंज निर्वाचन क्षेत्र से सपा विधायक हैं। 2012 में राकेश प्रताप सिंह पहली बार गौरीगंज सीट से चुनाव लड़े थे और पहली बार में जीत हासिल कर विधायक बने थे।

तीन बार से लगातार गौरीगंज से हैं विधायक

2017 में दोबारा विधायक बने इसके कुछ समय बाद उन्‍होंने सत्‍तारूढ़ पर काबिज भाजपा पर जनता से किए वादे ना पूरा करने का हवाला देकर 31 अक्‍टूबर 2021 को यूपी विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया था। 2022 के विधान सपा चुनाव में योगी लहर में सिंह ने भाजपा उम्‍मीदवार चंद्र पकाश मटियारी को 6,963 वोटो से हराया था।

राकेश प्रताप सिंह की पढ़ाई और व्‍यवसाय

राकेश प्रताप सिंह ने 1991 में एसपीआईसी रानीगंज कैथौला प्रतापगढ़ से हाई स्कूल पास किया। 1 जून 1996 को शीलम सिंह से उन्‍होंने शादी की और उनका एक बेटा और एक बेटी है। राकेश प्रताप सिंह का व्‍यवसाय कृषि और व्‍यापार है।कौन हैं मनोज पांडेय? जिन्‍होंने सपा से दिया इस्‍तीफा, अखिलेश के करीबी 'मनोज' भाजपा में हो सकते हैं शामिल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+