कौन हैं नीलम गर्ग, जिन्हें अखिलेश यादव ने BJP के गढ़ गाजियाबाद में दिया मेयर का टिकट
नीलम गर्ग के पति पीएन गर्ग सपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बीच सपा ने शनिवार को गाजियाबाद से नीलम गर्ग को मेयर का टिकट दिया है। बता दें कि गाजियाबाद बीजेपी का गढ़ रहा है। बीजेपी के गढ़ में सपा ने नीलग गर्ग को मैदान में उतारा है। नीलम गर्ग के पति पीएन गर्ग भी समाजवादी पार्टे के वरिष्ठ नेता हैं। पीएन गर्ग काफी लंबे समय से सपा से जुड़े हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद समेत छह नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव ने मथुरा, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी और अलीगढ़ में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार 15 अप्रैल को जानकारी देते हुए बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नगर निगमों के महापौर पद के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि बरेली नगर निगम के महापौर सीट से संजीव सक्सेना को टिकट दिया है।
Recommended Video

मथुरा से तुलसी राम शर्मा को, वाराणसी सीट ओपी सिंह को, आगरा नगर निगम से महापौर पद के लिए ललिता जाटव को टिकट दिया है। अलीग नगर निगम महापौर के लिए पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां और गाजियाबाद नगर निगम महापौर के लिए नीलम गर्ग को टिकट दिया है।
बता दें कि यूपी निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग की जाएगी। इसके साथ ही 13 मई को इस निकाय चुनाव के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरे चरण में 9 मंडल में वोटिंग होनी है। जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।
बरेली : संजीव सक्सेना
मथुरा : पं. तुलसी राम शर्मा
वाराणसी : ओपी सिंह
आगरा : श्रीमती ललिता जाटव
अलीगढ़ : जमीर उल्ला खां (पूर्व विधायक)
गाजियाबाद : श्नीमती नीलम गर्ग
यह भी पढ़ें- यूपी नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पार्षद व पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवारों की पहली लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications