यूपी नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पार्षद व पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
कांग्रेस ने गोरखपुर में नगर निगम के 26 पार्षदों व जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जल्द ही अन्य वार्डों के प्रत्याशियों की भी घोषणा हो जाएगी।

Gorakhpur News: कांग्रेस पार्टी ने यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर में पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मदीवारों की घोषणा से पहले जिला व महानगर कमेटी की गोरखपुर क्लब में बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। इसमें नगर निगम के 26 वार्ड व जिले के 11 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पहली सूची जारी की गयी है। जल्द ही शेष वार्डों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। मेयर पद को लेकर जल्द ही निर्णय आ जाएगा।
पार्षद प्रत्याशी
कांग्रेस ने नगर निगम से के जिन वार्डो से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं उनमें महादेव झारखण्डी टूकड़ा नम्बर 1 से रामसकल निषाद, बाबा राघवदास नगर से सुमन मिश्रा, रानीडीहा से रिंकु देवी, मदन मोहन मालवीय नगर से कृष्ण प्रताप नारायण, नकहा नम्बर 01से सोनी गौतम, बडगो से महेंद्र सोनकर, अशोकनगर, मधु बनर्जी, हनुमंत नगर से फिरजोशिया खातून, गायत्री नगर से मुन्नी देवी, गोपलापुर से गीता देवी निषाद, नरसिंहपुर से रेहाना परवीन, गायघाट से चंद्रेश सहानी, कृष्णानगर से राजेंद्र मिश्र, शाहपुर से माया द्विवेदी, धर्मशाला से राम प्रसाद गुप्ता, बेनीगंज रुद्रपुर से ऊषा देवी, कल्याणपुर से बृजेश यादव, बंधुसिंह नगर से रामू कुमार, रायगंज से ऊषा श्रीवास्तव, सूर्यकुण्ड धाम नगर से समीर अंसारी, आत्माराम नगर से असीर अहमद, विष्णुपुरम अजय यादव, चंद्रशेखर आजाद चौक से हामिद खान, शिवजी नगर से मोहम्मद असलम, गीता प्रेस पाण्डेय से नवीन कुमार श्रीवास्तव , राप्ती नगर से किरण सिंह शामिल हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष
कांग्रेस ने जिन लोगों को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है उनमें गोला से राजमति देवी,ऊरुवा से दयानंद दुसाध,घघसरा से शकुंतला आर्या, सहजनवा से पूजा गुप्ता, बड़हलगंज से द्रोपदी देवी,
मुण्डेरा बाजार से विजय कुमार उर्फ विरेंद्र, बांसगांव से यशोदा देवी, पिपराइच से निर्मला गुप्ता,पीपीगंज से सावित्री गुप्ता ,कस्बा संग्रामपुर उनवल से निजामुद्दी ,चौमुखा(कैम्पियरगंज) से विद्या देवी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications