कौन है माफिया Mukhtar Ansari की छोटी बहू फातिमा उमर? खूबसूरती में देती है ऐश्वर्या को टक्कर, तस्वीरें वायरल
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने 15 नवंबर को दिल्ली के अशोक लॉन में गुपचुप तरीके से निकाह किया है, इस शादी की तैयारी बड़े ही गुप्त अंदाज में की गई थी जिसकी वजह से इसकी भनक मीडिया को नहीं लगी, लोगों को इस ब्याह के बारे में पता तब चला जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने इसमें शिरकत की और उनकी तस्वीरें वायरल हुईं।
निकाह के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया था, इस विवाह की कमान उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत के हाथ में थीं, जिन्होंने ना तो इस शादी के पहले और ना ही इस शादी के बाद मीडिया में कोई बयान दिया है।

निकाह की तस्वीरें वायरल हुईं तो सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया, लोग उमर की नई नवेली दुल्हन फातिमा की सुंदरता की तारीफ करने लगे, लाल रंग के विवाह के जोड़े में फातिमा हद से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं, लोगों की नजरें उनकी तस्वीरों से हट ही नहीं रही थीं।
सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनीं फातिमा (Mukhtar Ansari ki Bahu)
देखते ही देखते फातिमा सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गई। लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि ये सुंदरता में तो ब्यूटी आईकॉन ऐश्वर्या राय को भी पीछे कर दिया है।
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद की रहने वाली हैं फातिमा
मालूम हो कि फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद की रहने वाली हैं और मशहूर बिजनेसमैन मलिक मियां की नातिन हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमर-फातिमा पहले से एक-दूसरे को जानते थे और पसंद करते थे, तो कहा जा सकता है कि ये एक तरह का प्रेम विवाह है जिसे कि घरवालों की मर्जी से किया गया है, फिलहाल उमर-फातिमा की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं उमर अंसारी
आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी 30 अक्टूबर को ही कासगंज जेल से रिहा हुए थे। उन पर अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें अरेस्ट किया गया था लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें बेल मिल गई और जेल से बाहर आते ही उन्होंने फातिमा को अपना हमसफर बनाया। सबको उम्मीद थी कि उमर की शादी में उनकी मां अफशां अंसारी जरूर आएंगी लेकिन वो निकाह के फंक्शन में नजर नहीं आईं।

आफशां अंसारी फरार, नहीं पहुचीं बेटे के निकाह पर!
गौरतलब है कि आफशां अंसारी फरार हैं, उनके खिलाफ आजीवन वारंट जारी है और उन पर 1 लाख रु का इनाम भी घोषित है। 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में 28 मार्च 2024 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मुख्तार के 2005 में जेल जाने के बाद से अंसारी गैंग के की कमान अफशां अंसारी के पास थी।
IS-191 गैंग की सदस्य हैं आफशां अंसारी!
उनके ऊपर भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं वो पुलिस रिकॉर्ड में IS-191 गैंग की सदस्य हैं। आफशां और मुख्तार के दो बेटे हैं, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। अब्बास अंसारी की पत्नी का नाम निखहत है और दोनों को शादी से एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications