कथावाचक निधि सारस्वत कौन हैं? पूर्व मंत्री के बेटे से होने जा रही शादी! खूबसूरती में एक्ट्रेसेस भी फीकी
Katha Vachak Nidhi Saraswat Ki Shadi: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत आज विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका विवाह हाथरस के कद्दावर राजनीतिक परिवार में हो रहा रहा है। निधि की शादी बसपा सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री रहे स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के साथ आज यानि 9 दिसंबर को धूमधाम से होने जा रही है।
वृंदावन के चर्चित कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के तुरंत बाद निधि सारस्वत के विवाह की चर्चा से ब्रजभूमि में उत्साह दोगुना हो गया है। इस विवाह को सिर्फ दो परिवारों का नहीं, बल्कि दो परंपराओं और दो सांस्कृतिक धरोहरों का मिलन माना जा रहा है।

दोनों परिवारों में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। रविवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर हल्दी की रस्म निभाई गई, जबकि 9 दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में यह विवाह संपन्न होगा। यह जानकारी मिली है कि दोनों 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं और आध्यात्म की ओर उनका गहरा झुकाव ही उन्हें करीब लाया। शादी के बाद, 11 दिसंबर को यह जोड़ा अपने पैतृक गांव बामौली पहुंचेगा।
Who is Nidhi Saraswat? कौन हैं निधि सारस्वत?
निधि सारस्वत उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सासनी गेट इलाके की निवासी हैं। साल 1997 में जन्मी निधि आध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में एक चर्चित नाम हैं। वह श्रीमद्भागवत कथा, रामायण और भागवत कथा की उपदेशक हैं। उनकी मधुर आवाज, भक्ति भरे भजनों और मन को छू लेने वाली कथाओं के लिए उन्हें देशभर में जाना जाता है। उनके लोकप्रिय भजनों में 'मैं राधावल्लभ की', 'राधा रानी मेरी है' और 'भजो रे मन गोविंदा' शामिल हैं।
बहन भी करती हैं साथ में कथा
निधि की बहन नेहा भी उनके साथ कथा करती हैं और भजन गाती हैं, जिसके कारण इस जोड़ी को 'युगल जोड़ी' के रूप में जाना जाता है। आध्यात्म के साथ-साथ निधि सारस्वत अपनी सुंदरता के लिए भी पहचानी जाती हैं।
निधि सारस्वत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुके हैं सम्मान
निधि सारस्वत को भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें यूके संसद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भगवतगीता विद्वान पुरस्कार, लंदन के मेयर की ओर से सद्भाव पुरस्कार, और भारत में राइजिंग डॉटर्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, वह एक फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं जो विकलांग लोगों के लिए काम करता है।
Who is Chirag Upadhyay? कौन हैं चिराग उपाध्याय?
चिरागवीर उपाध्याय हाथरस जिले के कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे हैं। चिरागवीर को राजनीति विरासत में मिली है, और हाथरस जिले में उनके परिवार का काफी दबदबा है।
शिक्षा और राजनीतिक करियर
चिरागवीर उपाध्याय ने अपनी शिक्षा नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से पूरी की है और उन्होंने वकालत की पढ़ाई भी की है। उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा अपने पिता रामवीर उपाध्याय से मिली। उनका पूरा परिवार अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ा हुआ है। उनकी माता सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। चिराग के छोटे चाचा रामेश्वर उपाध्याय मुरसान ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख हैं, जबकि दूसरे चाचा मुकुल उपाध्याय पूर्व एमएलसी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications