देवरिया की DM दिव्या मित्तल फिर आई चर्चाओं में, जानिए कौन हैं वो..और क्या है पूरा मामला

Divya Mittal IAS: देवरिया जिले की डीएम दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, इस बार उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान लापरवाही पर डीएम दिव्या मित्तल ने PWD विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम दिव्या मित्तल की फटकार सुनकर वहां मौजूद अन्य अधिकारी भी सकपका गए। तो वहीं, दिव्या मित्तल के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया वयारल हो रहा है। इस मामले में आगे बढ़ने से पहले आप यह जान लीजिए कि आईएएस दिव्या मित्तल कौन हैं..देश सेवा के लिए लंदन छोड़कर आई थीं भारत।

IAS Divya Mittal

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है दिव्या मित्तल
आईएएस दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं और उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। दिव्या मित्तल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा से की थी। फिर वो दिल्ली शिफ्ट हो गई और साल 2001-05 में बीटेक की पढ़ाई की। 2005-07 में आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की।

2007 में लंदन शिफ्ट हो गई थी IAS दिव्या मित्तल
दिव्या मित्तल आईएएस साल 2007 में लंदन शिफ्ट हो गई और यहां जेपी मॉर्गन फाइनांसियल कंपनी ज्वाइन कर ली। दिव्या के साथ उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लो भी लंदन शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने करीब एक साल काम किया और फिर वे भारत वापस आ गईं। दिव्या कहती हैं कि विदेश में पैसा बहुत था, लेकिन वहां काम करना सही नहीं लगता था।

देश सेवा के लिए छोड़ा था लंदन
आईएएस दिव्या मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने से पहले लंदन में लाखों रुपये की तन्ख्वाह वाली नौकरी कर रही थीं। लेकिन, फिर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और भारत वापस आकर खुद को देश सेवा में समर्पित करने का फैसला लिया। लंदन से वापस लौटने के बाद पति-पत्नी ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

दिव्या मित्तल ने 2012 में क्लीयर की UPSC
दिव्या मित्तल के पति गगनदीप ने बिना कोचिंग लिए साल 2011 में यूपीएससी परीक्षा क्लीयर कर ली थी। तो वहीं, साल 2012 में दिव्या मित्तल ने पहली बार में ही यूपीएससी क्लीयर कर ली। उन्हें गुजरात कैडर में आईपीएस का पद मिला। ट्रेनिंग के दौरान एकबार फिर दिव्या यूपीएएसी की परीक्षा में बैठीं और साल 2013 में उन्होंने अपने पति की तरह आईएएस बनने में सफलता हासिल कर ली। बता दें कि दोनों को यूपी कैडर मिला।

दिव्या मित्तल अब इसलिए आई सुर्खियों में
IAS दिव्या मित्तल देवरिया जिले का चार्ज मिलने के बाद एक्शन में नजर आई। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरक्षण किया। इस दौरान एडीएम ने उनसे तेज धूप की बात कहते हुए बैठकर बात करने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि 'अरे यार धूप ही तो है, रुको पिघल थोड़ी जाएंगे'।

दरअसल, अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने रुद्रपुर के पिडरा पुल के अप्रोच धंसने से लोगों को आने वाली समस्या के बारे में जाना। क्योंकि, रुद्रपुर में गोर्रा नदी में आई उफान के चलते पिडरा पुल का अप्रोच धंसने की वजह से 162 गांव के लोद दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता बंद होगा तो दिक्कत होगी ही, इसका निवारण तुरंत करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+