कौन हैं संगीता आजाद? जिनकी बसपा छोड़कर बीजेपी में जाने की हैं चर्चाएं
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगाने वाला है। मायावती की पार्टी की सांसद संगीता आजाद पार्टी छोड़ सकती हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, वह अपने पति आजाद अरीमर्दन के साथ बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आजमगढ़ की लालगंज सीट से बसपा सांसद संगीत आजाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीएसपी सांसद और लालगंज से पूर्व विधायक आजाद अरीमर्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

संगीता आजाद पूर्व बसपा विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी और बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य गांधी आजाद की पुत्र वधू हैं। संगीता आजाद बीएससी, बीएड तक शिक्षा ग्रहण की है।
आजाद अरिमर्दन के पिता व सांसद संगीता आजाद के ससुर गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। उन्होंने कांशीराम के साथ मिलकर बसपा की स्थापना की और गांधी आजाद राज्यसभा के सांसद भी रहे। लेकिन बसपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही कई नेताओं ने बसपा का दामन छोड़ चुके हैं।
अगर संगीता आजाद भाजपा को ज्वाइन करती हैं तो लालगंज संसदीय सीट से टिकट की दावेदारी भी कर सकती हैं। वहीं बीएसपी के दो और सासंद जल्द पार्टी छोड़ सकते हैं। इनमें से एक हैं दानिश अली। जिन्हें बीएसपी ने हाल ही में पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था। इसके अलावा जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव के भी कांग्रेस में शामिल होने की खबरें हैं। उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इससे पहले वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे।
बता दें कि बीएसपी सांसद ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, शीतकालीन सत्र के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी से मुलाकात का मौका मिला और मिलकर आजमगढ़ के विकास के लिए आजमगढ़ से दिल्ली के लिए नयी वंदे भारत ट्रेन एवं मंदूरी हवाई अड्डे से आजमगढ़ से दिल्ली , मुंबई , कोलकाता के लिये हवाई जहाज चलाने की माँग माँगपत्र द्वारा सौंपा और प्रधानमंत्री जी ने आश्वासन भी दिया मुझे विश्वास है कि आजमगढ़ की जनता की अपेक्षायें शीघ्र पूरी होंगी।
जिसके बाद से संगीता आजाद की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही बसपा के पूर्व विधायक व उनकी सांसद पत्नी संगीता आजाद ने ने अपने वाहन से बसपा का झंडा उतार लिया था। इससे पहले पूर्व विधायक और सांसद आरएसएस के मीटिंग में भी शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications