कौन हैं बांग्लादेश की सोनिया अख्तर, जिससे नोएडा का शख्स शादी कर आ गया था भारत, अब वो बच्चा लेकर पहुंची

कौन हैं बांग्लादेश की सोनिया अख्तर, जिससे नोएडा का शख्स शादी कर आ गया था भारत, अब वो बच्चा लेकर पहुंची

Sonia Akhtar News Update: बांग्लादेश की एक महिला सोनिया अख्तर का दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभकांत तिवारी ने उनसे शादी की और भारत आने के बाद अपने एक साल के बेटे के साथ उसे छोड़ दिया। सोनिया अख्तर अब अपना एक साल का बेटा लेकर नोएडा पहुंच गई हैं।

नोएडा पुलिस के मुताबिक सोनिया अख्तर ने नोएडा के सूरजपुर के रहने वाले सौरभकांत तिवारी को अपना पति बताया है। सोनिया ने कहा है कि सौरभ जब ढाका में थे तो उन्होंने उसने शादी की थी।

Who is Sonia Akhtar Bangladeshi

सोनिया अख्तर ने 2017 और 2021 के बीच बांग्लादेश में काम करने के दौरान सौरभकांत तिवारी से शादी की। इसके बाद सौरभ सोनिया को छोड़कर भारत लौट आए थे। सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश के ढाका में एक निजी फर्म के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने 14 अप्रैल 2021 को सोनिया से इस्लामिक तरीके से शादी की।

हालांकि भारत आने के बाद सोनिया को पता चला कि सौरभ कांत पहले से ही किसी से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं और अब वह इस रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहता। इसके जवाब में सोनिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सोनिया ने कहा- मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं...

मीडिया से बात करते हुए सोनिया ने कहा, "सौरभ अब इस शादी को जारी रखने के लिए सहमत नहीं है, वह मुझे अपने साथ अपने घर नहीं ले जा रहा है। मैं बांग्लादेशी हूं। हमारी शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। मैं केवल अपने बच्चे के साथ अपने पति के साथ रहना चाहती हूं।" सोनिया को सोमवार को पुलिस से सिक्योरिटी दी है।

पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि दंपति का एक बच्चा भी था लेकिन उसके बाद सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश छोड़कर चले गए और फिर कभी वापस नहीं लौटे।

अधिकारी ने आगे कहा कि महिला ने यह भी दावा किया है कि तिवारी ने उससे शादी करने के लिए बांग्लादेश में रहने के दौरान इस्लाम धर्म अपना लिया था।

वायरल हुई सोनिया और सौरभ की फोटो!

अब सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की सोनिया अख्तर और सौरभ के फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में सौरभ कांत तिवारी सोनिया के साथ पार्टी करते और डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस पूरे मामले में सौरभकांत तिवारी सोनिया अख्तर पर हनी ट्रैप कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया था लेकिन इस फोटो और वीडियो में वह सोनिया के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

सौरभकांत तिवारी का आरोप है कि उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। वहीं सोनिया ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कहा है कि वह अपने एक साल के बच्चे के लिए पिता का नाम और प्यार चाहती हैं। सोनिया अख्तर 3 अगस्त को बांग्लादेश से भारत आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+