UP : बीजेपी ने "राहुल को बताया रावण" तो कांग्रेस बोली- हार देखकर डर गई है भाजपा
UP News: देश में जैसे जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों की एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। बीजेपी ने अपने एक ट्विट में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की तुलना रावण से की थी। इसके बाद कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि INDIA एलायंस की मजबूती देखकर बीजेपी डर गई है। इसलिए अब वो इस तरह के नैरेटिव सेट कर रही है।

कांग्रेस बोली- हार देखकर डर गई है बीजेपी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए बीजेपी के 'न्यू एज रावण' ट्वीट पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि, 'जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे उनके (बीजेपी के) बयान बदल जाएंगे। ऐसे बयान आना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बीजेपी की घबराहट है कि वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। यह निंदनीय है। वे परसेप्शन बदलने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी डरी हुई है कि इंडिया अलायंस के कारण उन्हें छोड़ना पड़ेगा।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On BJP's "New Age Ravan" tweet for Congress MP Rahul Gandhi, Congress leader PL Punia says, "As the elections will come near, their (BJP's) statements would change... It is unfortunate that such statements are made... This is BJP's nervousness… pic.twitter.com/O4wFhx4z3M
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 6, 2023
बीजेपी ने राहुल को बताया था नए युग का रावण
गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने एक ट्वीट में राहुल की तुलना रावण से की थी। इसमें बीजेपी ने अपने ट्विट पर लिखा है कि, '' नए युग का रावण यहां है। वह बुरा है, धर्म विरोधी है, राम विरोधी है। उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।'' इस बात को ट्विटर पर ग्राफिक्स के जरिए समझाने की कोशिश की गई है। एक फिल्म की तरह पोस्टर जारी किया गया है जिस पर राहुल गांधी की तस्वीर लगी है। तस्वीर पर लिखा है 'भारत खतरे में है'।












Click it and Unblock the Notifications