Weather Update: यूपी के इन 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे लगातार होगी बारिश
Weather Update देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ यूपी के कई जिलों में शुक्रवार शाम से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को इस बारिश का अलर्ट जारी किया था। लगातार हो रही बारिश की वजह से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर से अगले 24 घंटे का अलर्ट यूपी के 25 जिलों में जारी कर दिया है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, इन 25 जिलों में अगले 24 घंटे लगातार बारिश होती रहेगी। इन जिलों में झांसी, जालौन, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद शामिल है।
यूपी में बंद रहेंगे स्कूल
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से प्रशासन ने सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, सीतापुर, आगरा, बरेली, संभल, मथुरा, बिजनौर, बलरामपुर, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, मेरठ, एटा, इटावा, बहराइच जिले में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इन जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications