Video: दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में शादी का मंडप बना अखाड़ा, दूल्हे की जमकर हुई धुनाई
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा इलाके में शादी का मंडप अखाड़ा बन गया। शादी के समारोह में सेल्फी के चक्कर में जमकर हंगामा बरपा और दूल्हे की जमकर पिटाई हो गई। दरअसल जयमाल के दौरान एक व्यक्ति दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। लड़की के घरवालों से उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वो नहीं माना।

लड़की वालों के मना करने के बावजूद शख्स दुल्हन के साथ सेल्फी देने की कोशिश करता रहा, जिसपर लड़की वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। बरातियों के साथ-साथ दुल्हा-दुल्हन ही आपस में भिड़ गए। मारपीट का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। लड़की वालों ने बारातियों के खिलाफ पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि शादी का माहौल कैसे पहलवानों के अखाड़े में बदल गया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications