Video: मथुरा स्टेशन पर सांसद हेमा मालिनी पर सांड ने किया हमला

मथुरा। मथुरा से भाजपा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी को उस वक्त मुश्किल का सामना करना पड़ा जब मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक सांड ने उनपर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन वो डर गई थी। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

https://hindi.oneindia.com/news/business/reliance-jio-offers-benefits-worth-rs-35-000-on-pre-ordering-google-pixel-2-430243.html

दरअसल बतौर सांसद हेमा मालिनी मथुरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी, लेकिन इस दौरान रेलवे स्टेशन पर घूम रहे सांड ने उनपर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने और उनके सुरक्षा गार्ड्स ने सांड को हेमा मालिनी तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। सांड को हेमा मालिनी ओर आता देख कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों ओर से घेर दिया ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।

लेकिन इस घटना से मथुरा रेलवे स्टेशन की खस्ताहाल की पोल खोल दी। स्टेशन पर आवारा जानवरों के घूमने से किस तरह लोगों को परेशानी होती है ये बात आज भाजपा सांसद को भी पता चल गई। रेलवे की लापरवाही भी सामने आ गई, जहां स्टेशन परिसर में जानवर खुलेआम घूमते दिखते है। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+