VIDEO: चौकी के अंदर लोगों को लाठी और गाली देते हुए पीट रहा यूपी का दरोगा
मिर्जापुर। मिर्जापुर में अहरौरा थाना इलाके की इमिलियाचट्टी चौकी से दुर्व्यवहार करते एक दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा चौकी के अंदर ही लोगों को गाली देते हुए लाठी से पीटे जा रहा है और पीड़ित चीख-चिल्ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद एसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

चौकी के अंदर लाठी और गाली दीं
जानकारी के मुताबिक, अहरौरा थाना क्षेत्र के भुडुकुड़ा गांव में एक समुदाय के लोगों से विवाद में चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी अजय श्रीवास्तव ने दुर्व्यवहार किया। अजय श्रीवास्तव दो पक्षो में हुए नाली विवाद की पंचायत पर पहुंचे थे। जहां एक पक्ष ने अजय श्रीवास्तव को घेर लिया। जिसके बाद अजय श्रीवास्तव भीड़ से बच निकले। हालांकि, बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह इमिलियाचट्टी चौकी के अंदर लोगों की लाठियों से पिटाई करते दिखे। 4 लोगों के खिलाफ पुलिस का असलहा छीनने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा भी किया गया।
एसपी ने किया लाइन हाजिर
इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी एसआई अजय श्रीवास्तव का यह वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शालिनी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले की जांच सीओ चुनार को सौंपी गई है। स्थानीय लोग बताते हैं कि अजय के ऊपर आए दिन आरोप लगते रहे हैं कि वे गालिया देते हैं। पूर्व में आरोपो के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ये भी पढ़ें: '100' डायल करने पर अब पुलिस के साथ मिलेंगी फायर ब्रिगेड और मेडिकल सुविधाएं भी












Click it and Unblock the Notifications