यूपी में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल होने के दर्ज हुआ मामला

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में लोगों द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडिया सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, मथुरा जिले में भी 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे मिलने के बाद खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।

viral video slogans of Pakistan Zindabad in Bahraich

जानकारी के मुताबिक, मामला बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के खैराबाज़ार बताया जा रहा है। यहां बहराइच में शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान खैरा बाजार में जमकर हुए बवाल के बाद अराजकतत्वों ने पथराव व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। बवाल के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। कुछ मिनट के वीडियो में बेखौफ लोग नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लाठी डंडों से लैस लोग अक्रामक होते भी दिखाई पड़ रहे हैं।

नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिले में देश विरोधी नारों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद बहराइच के जिलाधिकारी श्रीवास्तव व एसपी सभाराज खैरा बाजार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और अराजक तत्वों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। बता दें कि खैराबाजार में हुए बवाल के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद हैं।

एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास भी पहुंचा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। बता कि वीडियो में नारेबाजी कर रहे लोगों को चिह्नित करने के लिए पुलिस औऱ खुफिया विभाग जुट गई है। बता दें, भारत-नेपाल सीमावर्ती जिले बहराइच में पहले भी पाकिस्तानी एजेंटों से लेकर आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+