Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 July: भारत vs इंग्लैंड टी20 में कौन जीता आज टॉस?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय टीम के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब सिर्फ साख की लड़ाई बची है। टीम इंडिया पिछले तीन मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी है। अब क्लीन स्वीप की तलवार लटकी हुई है। इससे बचने का प्रयास साउथैम्प्टन में किया जाएगा।
इंग्लैंड ने तीन मैचों में धमाल मचाते हुए टीम इंडिया को पीछे छोड़ने का काम किया है। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को समझकर चतुराई से गेंदबाजी की है। उछाल और बाउंस भारतीय बल्लेबाजों को इस पूरी सीरीज में रास नहीं आई है।

आज के मैच का टॉस कौन जीता?
आज के मैच का टॉस के टॉस में देरी हुई क्योंकि ट्रैफिक के कारण टीम इंडिया मैदान पर नहीं पहुंच पाई और टॉस का नया समय 7:15 निर्धारित हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। ओपनर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला ही चल पाया है। अन्य सभी खिलाड़ी बुरी तरह फिसड्डी साबित हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
इंग्लिश कप्तान ने दिखाई है फॉर्म
इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट और कप्तान हैरी ब्रूक ने पिछले मैच में तूफानी बैटिंग करते हुए टीम को 9 विकेट की बड़ी जीत दिला दी थी। उनके अलावा जैकब बेथल भी शानदार फॉर्म में हैं, वह भी अपने दम पर एक जीत दिला चुके हैं। इस तरह पूरी टीम में मैच विनर्स हैं। सिर्फ जोस बटलर का बल्ला नहीं चल पाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग


Click it and Unblock the Notifications
