Bull Viral Video: घर की छत पर सांड को देख परिजनों के उड़ गए होश, नीचे उतारने में छूट गए पसीने
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सांड घास चरने के लिए एक मकान की छत पर चढ़ गया। यह नजारा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। घंटों की मशक्कत के बाद नगर निगम की टीम ने सांड को छत से नीचे उतारा, लेकिन उसके बाद खुला ही छोड़ दिया।
बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम वार्ड 27 के ग्राम बंडिया के निवासी लिफाकत हुसैन के पुराने घर की छत पर एक सांड चढ़ गया और छत पर लगी घास को बड़े ही चाव से खाने लगा। आसपास के लोगों ने जब ये नजारा देखा तो वे हैरान रह गए। फिर शुरू हुई सांड को नीचे उतारने की कोशिश। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सांड छत से नहीं उतरा।

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नगर निगम और थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस वहां पहुंच गई और नगर निगम की टीम भी। नगर निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांड को छत से उतारा और खुला छोड़ दिया, जबकि नगर निगम की टीम को बाकायदा सांड को गौशाला में छोड़ना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications