इधर 'महिला आरक्षण बिल' पास, उधर Kanpur की मेयर का डांस शुरू; कहा- 'देश की गद्दी पर बैठा है शेर'
देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में बुधवार को 'महिला आरक्षण बिल' यानी 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पास हो गया। इसको लेकर देशभर में खुशी का माहौल है। कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने भी इस बिल का स्वागत किया और पीएम मोदी के जयकार के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। मेयर ने उत्साह में महिलाओं के साथ जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो खूब देखा जा रहा है।
दरअसल, नए संसद भवन में लाए गए महिला आरक्षण विधेयक पर खुशी जाहिर करते हुए बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने जमकर डांस किया है। मेयर प्रमिला पांडेय का 'यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि प्रमिला सभागार में भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा जश्न मनाने का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मेयर से लेकर महिला पार्षद भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी जमकर जश्न मनाया।

"घर की महिलाओं को बना दिया मुखिया"
मेयर प्रमिला पांडेय का कहना है कि "देश की 50 प्रतिशत आबादी फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।" उन्होंने कहा कि "27 वर्षों से ये आरक्षण बिल लटका हुआ था। हमें उसी दिन विश्वास हो गया था, जब मोदी ने राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनवाना शुरू किया था। उन्होंने घर की महिलाओं को मुखिया बनाया। मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो सबकुछ है।"

"देश के सिंहासन पर बैठा है शेर"
मेयर प्रमिला पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "अब हमारी 33% महिलाएं लोकसभा पहुंचेंगी। विपक्ष तो महिलाओं को केवल सपना दिखाता है। लेकिन मैं दोबारा मेयर हूं, ये भाजपा ही तो है।" उन्होंने कहा कि "महिलाओं के लिए ये बड़ी बात है और आज जश्न का दिन है। भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान है।" उन्होंने कहा कि "देश के सिंहासन पर शेर बैठा है।"












Click it and Unblock the Notifications