Video: कहा- "मैं अब जेल जाउंगी.." और दरोगा पर बरसा दीं चप्पलें, महिला की दबंगई कैमरे में कैद
दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया है, जिसमे एक महिला एक पुलिसकर्मी पर चप्पल चलाते नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विजयकांत हैं और आरोपी महिला एक ई-रिक्शा चालक है। मंगलवार को दोनों के बीच हाईवे पर खड़ी ई-रिक्शा को हटाने को लेकर विवाद हुआ है।
बता दें कि पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-9 स्तिथ कनवानी-पुस्ता रोड का है। जानकारी देते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र के ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेश पंत ने बताया कि कनवानी-पुस्ता रोड काफी संकरा है। ई-रिक्शा वाले सवारियां बिठाने के लिए रिक्शा को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं, जिस कारण वहां जाम लग जाता है। वहीं वीडियो में दिख रहे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने महिला से ई-रिक्शा को हटाने के लिए बोला था, जिसपर वो भड़क गई।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा को हटाने की बात पर महिला ने पुलिसकर्मी से अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने हाथापाई शुरू कर दी। फिर एकाएक चप्पल निकाल कर पुलिसकर्मी पर बरसाना शुरू कर दी। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस प्रकार यह महिला वहां खड़े अन्य लोगों से वीडियो बनाने को कह रही है। साथ ही इस दौरान पुलिसकर्मी पर जमकर चप्पल चलाने की कोशिश कर रही है।
Recommended Video
दूसरी ओर वीडियो में मौजूद सब इंस्पेक्टर महिला से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन महिला उनका पीछा कर उनपर चप्पल चला रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी की टोपी भी गिर जाती है। वहीं मौके पर कई लोग इखट्टे हो जाते हैं, लेकिन बीच बचाव की जगह वे वीडियो बनाने में लगे रहते हैं। दरोगा कई बार महिला को चले जाने को कहते हैं, लेकिन वो उनपर चप्पल चलाती रहती है।
बहरहाल, अब सब इंस्पेक्टर विजयकांत की तरफ से थाना इंदिरापुरम में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया हिअ। साथ ही उसका ई-रिक्शा भी थाने लाया गया है। उधर, यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications