अयोध्या में VHP की परिक्रमा पार्ट-2 की शुरुआत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी यात्रा पर प्रतिबंद्ध लगाकर भले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश की हो और उसमें सफल भी हुए हो, लेकिन एकबार फिर से विपिह अयोध्या मे परिक्रमा यात्रा पार्ट-2 की शुरुआत करने जा रहा है।
दक्षिण भारत के संतों की अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा आज से शुरू होने जा रही है। विश्व हिंदू परिषद की 5 कोसी यात्रा आज से अयोध्या से शुरु हो रही है। परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय के मुताबिक इस यात्रा में लगभग सौ रामभक्त भाग लेंगे। इस 5 कोसी यात्रा में दक्षिण भारत के चार राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लगभग एक दर्जन संत और उनके लगभग सौ रामभक्त बीस दिनों तक चलने वाली अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा में भाग लेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक आंध्र के संत 10 दिन, कर्नाटक के संत 6 दिन और तमिलनाडु और केरल के संत 2-2 दिन इस परिक्रमा यात्रा में भाग लेंगे। अलग-अलग टोलियों में आने वाले संत यह परिक्रमा अगले माह विजया दशमी यानी कि 13 अक्टूबर को पूरी होगी।
विपिह की 5 कोसी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गे है। सु रक्षा बलों को अयोध्या में तैनात कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच ये यात्रा आयोजित की जा रही है। इससे पहले 84 कोसी यात्रा रोके जाने के बाद से प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई कौताही न हीं बरतना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications